फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Kanhai born midnight, congratulations ran from house to house

Pratapgarh: आधी रात जन्मे कन्हाई, घर-घर बजी बधाई 

Wed, 12 Aug 2020 01:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Aug 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Kanhai born midnight, congratulations ran from house to house
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : pratapgarh
 मंगलवार की रात जिलेभर में कान्हा का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्म के साथ बधाई गीत नंद के घर आनंद भयो, जै  कन्हैया लाल की, जय श्रीकृष्णा के जयकारे गूंजने लगे। मंदिरों और घरों में घंटे-घड़ियाल के बीच रातभर भजन-कीर्तन का दौर चला। प्राकट्य उत्सव पर जगह-जगह झांकियां भी सजाई गईं। शहर से गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा। 
विज्ञापन


 

Pratapgarh: Kanhai born midnight, congratulations ran from house to house
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : pratapgarh
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने के लिए लोगों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। जगह-जगह मंदिरों एवं घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई  गईं। झांकियां सजाने के लिए लोग बाजारों में भी लोग दिनभर खरीदारी  करने में जुटे रहे। घरों में लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए महिलाएं  तरह-तरह के पकवान बनाने में जुटी रहीं। लोगों ने व्रत भी रखा। शाम होते ही आस्था की रोशनी से मंदिर व झांकियां जगमग हो उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh: Kanhai born midnight, congratulations ran from house to house
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : pratapgarh
पूजन थाल में गोपाल को भोग लगाने के लिए मेवा, फल व पूजन सामग्रियां रखकर लोगों ने मंत्रों का जाप शुरू कर दिया। शहर के अंबेडकर चौराहा, बाबागंज, विवेकनगर, जोगापुर, सहोदरपुर, अष्टभुजानगर, मीराभवन, दहिलामऊ में घर-घर कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर उल्लास का माहौल रहा। झांकियों में सजाई गई श्रीकृष्ण की प्रतिमा आकर्षित कर रही थी। इसके अलावा मंदिरों में भी भजन- कीर्तन की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

Pratapgarh: Kanhai born midnight, congratulations ran from house to house
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : pratapgarh
रात के 12 बजते ही पूरा वातावरण नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल के जयघोष से गूंज उठा। भक्तिमय गीतों पर महिलाएं कान्हा की भक्ति में थिरकती रहीं। रातभर भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भव्य आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। रानीगंज बाजार स्थित शिवशक्ति संकट मोचन हनुमान मंदिर, बरहदा स्थित रामजानकी धाम, मां बाराही देवी धाम में देर रात तक कार्यक्रम का दौर चला। लालगंज व कुंडा में भी जन्माष्टमी की धूम रही। शहर से गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा।  
 

Pratapgarh: Kanhai born midnight, congratulations ran from house to house
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : pratapgarh

20 रुपये में मिला एक खीरा, दिनभर रही डिमांड 

जन्माष्टमी के पर्व पर खीरे की खूब डिमांड रही। बाजारों में खीरा की लूट मची रही। डिमांड अधिक होने से खूब का भाव चढ़ा रहा। दुकानदारों ने अधिक डिमांड देख प्रति किलो के बजाए 20 रुपये में एक खीरा बेचा। बाजारों में देर शाम तक खरीदारी होती रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed