फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: JE of Dahilamau sub-station beaten for cutting connections

प्रतापगढ़: कनेक्शन काटने पर दहिलामऊ उपकेंद्र के जेई को पीटा

Sun, 20 Sep 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: JE of Dahilamau sub-station beaten for cutting connections
भंगवा चुंगी स्थित बिजली विभाग में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जेई व कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
बकाया के चलते बिजली का कनेक्शन काटने पर उपभोक्ता के बेटे ने साथियों समेत मिलकर दहिलामऊ उपकेंद्र के जेई की पिटाई कर दी। आरोप है कि सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। जेई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद एक्सईएन कार्यालय में जुटे कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता शुक्रवार को आवास विकास कालोनी में चेकिंग करने गए थे। वहां सुमनलता पत्नी अवधेश श्रीवास्तव का सवा चार लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने पर कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिया। देर शाम जेई ओमप्रकाश उपकेंद्र पर काम निपटा रहे थे।
विज्ञापन

तभी परिसर में सुमन का बेटा तरुण श्रीवास्तव अपने साथियों को लेकर पहुंच गया। फिर से कनेक्शन जुड़वाने के लिए वह 10 हजार रुपये देने लगा। मना करने पर वह अपने साथियों के साथ कागजात फाड़ने लगा। विरोध करने पर जेई की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। जेई ओमप्रकाश ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी तरुण समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, घटना से आक्रोशित बिजलीकर्मियों ने भंगवाचुंगी स्थित एक्सईएन कार्यालय पर एकत्र होकर आक्रोश जताया। पुलिस को चेतावनी दी कि हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारी सामूहिक रूप से कामकाज ठप कर आंदोलन करेंगे।

जेई से अभद्रता पर बिजलीकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का किया घेराव
दहिलामऊ के जेई ओपी गुप्ता से अभद्रता और मारपीट से आक्रोशित विद्युतकर्मियों ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बिजलीकर्मी नारेबाजी करते रहे। मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता राजीव जैन ने कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। जब जाकर बिजलीकर्मियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed