फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: in Sanghipar block BDO beaten by pramukh

प्रतापगढ़: सांगीपुर ब्लाक में प्रमुख ने बीडीओ को घसीटकर पीटा

Tue, 02 Apr 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh:  in Sanghipar block BDO beaten by pramukh
बीडीओ को पीटा - फोटो : प्रतापगढ़
 सांगीपुर विकास खंड कार्यालय में सोमवार को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि ब्लाक प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में बीडीओ को घसीटने के बाद जमकर पिटाई कर दी। मोबाइल और चश्मा भी लूट लिया। घंटे भर परिसर में अराजकता का माहौल रहा। सूचना के बाद भी समय पर पुलिस नहीं पहुंची। घायल बीडीओ को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाम को बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने ब्लाक प्रमुख समेत 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


सांगीपुर के बीडीओ साखीगोपाल दुबे का स्थानांतरण कुछ दिनों पहले गैर जनपद हो गया था। हाईकोर्ट से स्टे के बाद वह फिर सांगीपुर बीडीओ के पद पर काम करने लगे। सोमवार को वह कार्यालय में कामकाज निपटा रहे थे। बीडीओ का आरोप है कि दोपहर करीब बारह बजे सांगीपुर ब्लाक प्रमुख अशोक ङ्क्षसह बबलू अपने भाई पप्पू सिंह व 15-20 साथियों के साथ वहां पहुंच गए। उन लोगों को हमलावर होते देख बीडीओ अपनी कार की तरफ भागे। तभी ब्लाक प्रमुख व उनके साथी गालीगलौज करते हुए उन्हें घसीटते हुए कार्यालय ले गए।
विज्ञापन


जहां ब्लाक प्रमुख व उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। सरकारी कार्य व आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में बाधा पहुंचाई। ब्लाक प्रमुख के भाई पप्पू सिंह ने उनका मोबाइल व चश्मा छीन  लिया। करीब एक घंटे तक परिसर में बवाल होता रहा। सहमे कर्मचारी बीचबचाव का साहस नहीं जुटा सके। बीडीओ का आरोप है कि प्रमुख द्वारा मनरेगा योजना में अनियमित तरीके से भुगतान का दबाव बनाया जाता रहा है। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में था। पुलिस घटना के काफी देर बाद ब्लाक पहुंची। उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में परियोजना निदेशक के अलावा लालगंज व रामपुर संग्रामगढ़ के बीडीओ व तहसीलदार लालगंज ने भी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल बीडीओ को सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। बीडीओ की आंख व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है। पुलिस ने बीडीओ की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार सिंह बबलू, उनके भाई पप्पू सिंह समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, लूट, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ लालगंज रमेशचंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


भुगतान और किसी महिला के काम को लेकर प्रधानों और बीडीओ के बीच मामूली विवाद हुआ है। घटना के समय मैं अपने कार्यालय में था। जानकारी मिली बीचबचाव करने लगा। घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। तबादला होने से बीडीओ नाराज थे, उसी खुन्नस में मुकदमा दर्ज कराया है।
अशोक सिंह बबलू, ब्लाक प्रमुख, सांगीपुर।

घटना की जानकारी पर मौके पर गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बाद में बीडीओ ने थाने आकर तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रतनलाल, प्रभारी निरीक्षक, सांगीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed