फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: In love affair, young man hangs his life from tree

Pratapgarh : प्रेम प्रसंग में युवक ने पेड़ से लटक कर दी अपनी जान

Sun, 22 Nov 2020 04:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Nov 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: In love affair, young man hangs his life from tree
बिल्हौर स्टेशन के गैंगमैन ने फांसी लगाकर जान दी, किसी बात से तनाव में था युवक - फोटो : अमर उजाला
अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर गांव के दिलीप नामक युवक ने बगीचे में पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। लोहंगपुर गांव के रहने वाले भगवती प्रसाद अपने घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। इनके तीन बेटों में बड़ा बेटा दिलीप (26 ) भी घर पर रहकर मजदूरी करता था। दिलीप का गांव के ही एक युवती से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती की शादी भी साल पहले नगर कोतवाली अंतर्गत पितई का पुरवा निवासी फूलचंद्र के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा बेटी है। शादी के बाद भी दिलीप और उसकी प्रेमिका के बीच नजदीकियां बनी रहीं।
विज्ञापन


करीब 6 माह पहले प्रेमिका अपने पति को छोड़कर दोनों बच्चों के साथ आकर प्रेमी दिलीप के साथ रहने लगी। इसी बीच फूलचंद अपनी पत्नी व दिलीप पर नगदी तथा लाखों के जेवरात लेकर भागने का आरोप लगाते हुए लौटाने का दबाव बनाने लगा। इस पर दिलीप तथा कोमल दोनों परेशान होने लगे। जानकारी के अनुसार दोनों तीन दिनो से परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई ना कोई आ जाता था इसलिए वापस घर आ जाते थे। 
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 10:00 बजे जब उसकी प्रेमिका सो गई तो दिलीप रस्सी लेकर घर से करीब 600 मीटर दूर बाग में जाकर चिलबिल के पेड़ में दो फांसी का फंदा लगाकर एक फंदे पर लटक गया। रात में जब प्रेमिका कोमल की नींद खुली तो दिलीप घर में नहीं मिला इस पर परिजन दिलीप को तलाशने लगे तभी रात करीब 2 बजे घर से दूर चिलबिल के पेड़ में दिलीप फांसी के फंदे पर लटकता हुआ दिखाई दिया परिजन फंदा काटकर  दिलीप को नीचे उतारे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची त था शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की मौत से उसकी प्रेमिका तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed