फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Hours of uproar over the funeral of children's bodies

प्रतापगढ़ : बच्चों के शवों की अंत्येष्टि को लेकर घंटों हंगामा, घर से सामने दफनाने पर अड़ी थी मां

Sun, 23 Jan 2022 12:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 12:27 AM IST
सार

घर के सामने दोनों बच्चों के शव दफनाने पर अड़ी थी मां, पुलिस ने किसी तरह समझाया। खोदी जाने लगी कब्र, चार घंटे तक मान-मनौवल के बाद खेत में हुआ अंतिम संस्कार। दादा ने मृत बच्चों की मां के नाम उसके हिस्से की जमीन रजिस्ट्री करने का दिया आश्वासन।
 

विज्ञापन
Pratapgarh: Hours of uproar over the funeral of children's bodies
Pratapgarh News : मासूमों का शव दफनाने के लिए कब्र खोदते परिजन। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भुन्ना का पुरवा भद्दिव गांव में शुक्रवार को बर्बरतापूर्वक मारे गए दोनों मासूम बच्चों के शवों की अंत्येष्टि को लेकर घंटों हंगामा हुआ। मां दोनों बच्चों के शव घर के सामने ही दफनाने की जिद पर अड़ गई। करीब चार घंटे की मान-मनौवल के बाद पुलिस ने किसी तरह उसे मनाया। तब जाकर दोनों के शव खेत में दफनाए जा सके। उधर, दादा ने बच्चों के हिस्से की जमीन बहू के नाम रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया।  

विज्ञापन



संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भुन्ना का पुरवा भद्दिव गांव में शुक्रवार की सुबह सगे भाई इशांत (8) और कृष्णा (6) की सोते समय ताऊ अशोक पटेल ने हत्या कर दोनों के शवों को पेट्रोल डालकर जला दिया था। शौच के लिए गई मां नीलम लौटने पर दोनों बेटों के जले शव देखकर बदहवास होकर चीखने लगी तब ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन



शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर लाए गए। शनिवार की सुबह मां नीलम दोनों बच्चों के शव घर के सामने ही गड्ढा खोदकर दफनाए जाने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान नीलम का भाई भी आ गया। मायके पक्ष के रिश्तेदारों ने भी घर के सामने ही शवों को दफनाने की बात कहनी शुरू कर दी। शवों को दफनाने के लिए गड्डा खोदा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों को मनाया। तब जाकर खेत में उनके शव दफनाए जा सके। इस दौरान दादा रामसजीवन पटेल ने बच्चों के हिस्से की जमीन विधवा बहू नीलम के नाम बैनामा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन के लिए उसके बेटे अशोक ने उसके दो पौत्रों को मार डाला, वह उसे नहीं मिलेगी।  

पैतृक जमीन में हिस्सा न देने के लिए कर दिया भतीजों का कत्ल  

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भुन्ना का पुरवा भद्दिव गांव निवासी अशोक पटेल ने पैतृक जमीन में हिस्सा न देने के लिए अपने ही मासूम भतीजों का बेरहमी से कत्ल कर दिया था। छोटे भाई दिलीप पटेल की मौत के बाद वह उसकी पत्नी नीलम और दो मासूम बच्चों को घर से भगाना चाहता था।


उसकी पत्नी की पखवाड़े भर पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी। पहले से हत्या के मुकदमे में फंसे होने के कारण अशोक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित था। भाई की पत्नी व बच्चों को भगाने की कोशिश में नाकाम होने पर उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे  शनिवार को जेल भेज दिया।  


भुन्ना का पुरवा भद्दिव निवासी अशोक पटेल पहले से ही एक हत्या में आरोपी है। बीते दिसंबर में उसकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी एक बेटी व बेटे के भविष्य को लेकर चिंता करने लगा था। वह चाहता था कि उसकी भयाहू अपने दोनों बेटों को लेकर गांव से चली जाए। इसके लिए वह कई बार विवाद करने के साथ ही उसे धमकाता रहा। इसके बाद भी जब उसे सफलता नहीं मिली तो उसने भतीजों को ठिकाने लगाने की योजना बनानी शुरू कर दी।


उसकी मंशा भांपकर विधवा भयाहू नीलम ने अपने बड़े बेटे इशांत को मायके भेज दिया था। कुछ दिन पहले चौथ पर वह नाना के साथ घर आया था। इसके बाद मां ने उसे रोक लिया। इसके बाद से अशोक मौके की ताक में था। शुक्रवार सुबह भयाहू के शौच जाने पर उसे मौका मिला। उसने कमरे में घुसकर बेड पर सो रहे दोनों बच्चों को जलाकर मार डाला।


पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह नहीं चाहता था कि पिता की जमीन में तीन हिस्से लगें। पहले से चल रहे हत्या के मामले में उसे जेल तो जाना ही था। ऐसे में उसने दोनों भतीजों को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने शनिवार को लिखापढ़ी कर उसे जेल भेज दिया।क्ष्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed