फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh

शीतलहर की चपेट में बेल्हा, तीन की मौत

Tue, 19 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
शरीर में तीर की तरह चुभ रहीं पछुआ हवाओं के बाद मंगलवार को दिनभर हुई बारिश से ठंड अब कातिल हो गई है। जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। गलन के कारण लोगों का बुरा हाल है। हर जगह लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। सुबह पछुआ हवाओं के चलने से लोग ठिठुर रहे थे। हवाओं के स्थिर होते ही रिमझिम बरसात शुरू हो गई। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। उधर, कुंडा इलाके में ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह करीब सवा नौ बजे से प्रारंभ हुई रिमझिम बरसात का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा, वहीं ठंड का स्वरूप भी भयानक हो गया। सोमवार से आसमान में छाए बादलों ने मंगलवार को अचानक करवट बदली और करीब नौ बजे पछुआ हवाओं के स्थिर होते ही बरसात शुरू हो गई। दिनभर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही।बारिश से तापमान में आई गिरावट से शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले भी पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढंके नजर आए। दिनभर रिमझिम बरसात का असर यह रहा कि शाम पांच बजते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा। बाजारों में सिर्फ सब्जी की दुकानों पर ग्राहक दिख रहे थे। पंजाबी मार्केट और चौक की दुकानें सूनी रहीं। गांव से शहर आने वाले लोगों को घर पहुंचने की जल्दी रही। लोग अपना काम किसी तरह निपटाकर घर जाने के लिए आतुर दिखे।
विज्ञापन


उधर, कुंडा क्षेत्र के गोतनी गांव निवासी जवाहरलाल गौतम (58) पुत्र नंदन गौत के घर मेें कुछ दिन पहले आग लग गई थी। इससे वह खेत में छप्पर डालकर रह रहा था। सोमवार रात उसे ठंड लगी और सुबह मौत हो गई। इसी तरह बाबागंज के झींगुर बसनी का पुरवा गांव निवासी रामदुलारे सरोज (52) पुत्र भगौती सरोज को सोमवार को ठंड लग गई थी। वह दवा आदि ले आया था, लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई। कुंडा के ही दुलुआमई गांव निवासी रामकिशुन (45) पुत्र शक्तिदीन पटेल ने सोमवार की शाम खेत में पानी लगाया था। रात में उसे ठंड से उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed