{"_id":"5eceace0786a6779d80cdd36","slug":"pratapgarh-help-sought-on-beating-of-sister-policeman-abuses-audio-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: बहन की पिटाई पर मांगी मदद, थानेदार ने दीं गालियां, आडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: बहन की पिटाई पर मांगी मदद, थानेदार ने दीं गालियां, आडियो वायरल
Wed, 27 May 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में बहन की पिटाई होते देख परेशान युवक के मदद के लिए फोन करने पर वर्दी के नशे में चूर जेठवारा थाने का इंस्पेक्टर आपा खो बैठा। वह युवक को फोन पर ही भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। थानेदार का जी इतने से नहीं भरा तो उसने युवक की जाति पर भी अभद्र टिप्पणी की और मौके पर पहुंचकर उसे सबक सिखाने की धमकी भी दे डाली। जेठवारा एसओ की करतूत का आडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया।
मानधाता थाना क्षेत्र के बहरिया अहिना निवासी रोहित की बहन बबिता की शादी वर्ष 2009 में जेठवारा बाजार निवासी सुभाष के साथ हुई थी। रोहित का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर बबिता को प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार की रात बबिता को पीटने के साथ ही चार माह के बच्चे को भी मारने का प्रयास कर रहे थे।
इसकी खबर मिलते ही वह परिवार के साथ भागकर बहन के घर पहुंचा। उसके सामने भी बहन को पीटा जाता रहा। इस पर उसने जेठवारा थानाध्यक्ष विनोद यादव के सीयूजी नंबर पर फोनकर मामले से अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई। फोन पर उससे बातचीत के दौरान इंस्पेक्टर अपना आपा खो बैठे। मदद करने के बजाए वह उल्टे रोहित को ही गालियां देने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने उसकी जाति के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की। रोहित के अनुसार मौके पर पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष ने उसके पिता को मारने के लिए डंडा ताना और जमकर गालियां दीं। हालांकि वह किसी तरह अपनी बहन व उसके बच्चों को बचाकर घर ले आया। रोहित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से करते हुए आडियो क्लिप भी भेजी। बुधवार को यह आडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इससे हर ओर पुलिस की किरकिरी हो रही है।