फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Gunji Kilkari in Shramik Special Train

Pratapgarh: श्रमिक स्पेशल ट्रेन में गूंजी किलकारी

Fri, 15 May 2020 11:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 May 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Gunji Kilkari in Shramik Special Train
new born baby - फोटो : Social Media
 अहमदाबाद से प्रतापगढ़ आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जौनपुर की एक महिला ने शुक्रवार भोर में बच्चे को जन्म दिया। आसपास की महिलाओं ने उसे किसी तरह संभाला। कुछ लोगों ने प्रयागराज में चिकित्सक बुलाने का प्रयास किया, मगर ट्रेन रुकी नहीं। प्रतापगढ़ में ट्रेन से उतारकर महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रसूता का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।  
विज्ञापन


जौनपुर जनपद के बक्सा थाना क्षेत्र के खुशवनपुर नवपेड़वा निवासी अश्वनी कुमार परिवार सहित अहमदाबाद के श्रीनाथ नगर में रहते थे। वह सब्जी का व्यापार करता थे। उनकी पत्नी सुषमा गर्भवती थी।
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते वह परिवार के साथ वहीं फंसे थे। गुरुवार को अहमदाबाद से वह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आ रहे थे। ट्रेन के कटनी पहुंचने पर सुषमा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिस बर्थ में वह बैठी थी वहां मौजूद पुरुष बगल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ रही उसकी देवरानी ने चलती ट्रेन में उसका नार्मल प्रसव कराया। इसकी जानकारी ट्रेन में लिखे रेल अफसरों के नंबर पर दी गई। ट्रेन प्रयागराज पहुंची तो यहां न तो रुकी और न ही कोई चिकित्सक उसके पास आए।


प्रतापगढ़ में ट्रेन पहुंची तो यहां उसे स्ट्रेचर से उतारा गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंबुलेंस से सुषमा और उसके नवजात बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed