फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh: girl fedup of molesting, leave examination

प्रतापगढ़: शोहदों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ दी परीक्षा 

Mon, 01 Apr 2019 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh: girl fedup of molesting, leave examination
छेड़छाड़ - फोटो : SELF

विज्ञापन
शोहदों से परेशान होकर एक छात्रा ने परीक्षा छोड़ दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में इसकी खबर सोशल मीडिया पर छाई तो पुलिस ने उसे बुलाकर मुकदमा दर्ज किया। 

सग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रायकाशीपुर की एक छात्रा वैष्णो देवी इंटर कालेज भरतगढ़ शुकुलपुर में कक्षा 11 में पढ़ती है। वह 26 मार्च को परीक्षा देेकर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में नूरपुर नहर  पुल के पास बाइक से पहुंचे दो मनचलों ने उसे रोक लिया। छात्रा से अभद्रता और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वह संग्रामगढ़ थाने पहुंचे और इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को लौटा दिया। कार्रवाई न होने के कारण छात्रा ने आगे की परीक्षा ही नहीं दी। हफ्ते भर बीतने के बार भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे परिवार के लोग परेशान रहे। उचक्के बाइक से मुंह में गमछा बांधकर पीड़िता के गांव के आस पास चक्कर काटते रहे। रविवार को इसकी खबर सोशल मीडिया पर चली तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और परिजनों को बुलाकर छात्रा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed