फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Fog sheet till noon, people kept choking with melting

प्रतापगढ़: दोपहर तक कोहरे की चादर, गलन से ठिठुरते रहे लोग

Mon, 23 Dec 2019 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Fog sheet till noon, people kept choking with melting
म्बेडकर चौराहे पर ठंड से बचने को अलाव के समीप बैठे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
दक्षिण व उत्तरी हवाओं के द्वंद्व के बीच रविवार को सुबह की शुरुआत भीषण कोहरे से हुई। गलन व ठंड से लोग कांपते रहे। दोपहर बाद पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुईं तो कोहरा छंटा, मगर ठंड व गलन से लोगों को राहत नहीं मिली। तापमान बढ़ने के बाद भी ठंड से राहत नहीं थी। लोग स्वेटर और जैकेट से लदे नजर आए। शाम होते ही फिर कोहरा बढ़ने लगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18.0 व न्यूनतम 9.05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

दिसंबर के मध्य चरण से ठंड का असर तेज हुआ है। लगातार तीन दिनों तक बादलों की सक्रियता रही। बारिश होने के बाद भीषण ठंड शुरू हो गई। शनिवार देर रात हवाओं की दिशा बदली तो कोहरे का असर दिखने लगा। उत्तरी व पश्चिमी हवाओं के बीच द्वंद्व रातभर जारी रहा। जिससे वातावरण में कोहर की चादर तन गई। भोर में लोगों की आंख खुली तो दरवाजे तक घना कोहरा था।
विज्ञापन

आलम यह था कि दो कदम भी देखना मुश्किल हो रहा था। शहर में मार्निंगवाक करने वालों की संख्या कम दिखी। पार्कों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे के असर के चलते प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, पल्टन बाजार, अंबेडकर चौराहा, राजापाल टंकी सहित प्रमुख बाजारों में कोहरे के चलते सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह अलाव जलते रहे। राजमर्रा के कामकाज के लिए निकले लोग ठंड के चलते अलाव के पास दुबके नजर आए। दोपहर बाद हवाओं की दिशा बदली। पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुईं तो कोहरा छंटना शुरू हुआ। दोहपर बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप खिली, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। दोपहर बाद निकले लोग जैकेट व स्वेटर मेें दिखे। इधर शाम होते ही फिर से ठंड में इजाफा होने लगा। कोहरे का असर बढ़ने लगा। बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

रविवार को सुबह पड़े घने कोहरे के कारण लाइट जलाकर गुजरे वाहन।

रविवार को सुबह पड़े घने कोहरे के कारण लाइट जलाकर गुजरे वाहन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed