फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Financial crisis due to lockdown, youth hanged

Pratapgarh: लॉकडाउन से आर्थिक तंगी, युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

Mon, 01 Jun 2020 11:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jun 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Financial crisis due to lockdown, youth hanged
योगेंद्र नारायण (फाइल फोटो) और संग्रामगढ़ के नेवढिय़ा में आर्थिक तंगी से फांसी लगाने के बाद बिलखते युवक के परिजन। - फोटो : pratapgarh
पत्नी और बेटी के इलाज को लेकर आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बगल से खेलकर बच्चे लौटे तो दरवाजा बंद देखकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने अंदर झांककर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटक रहा था। सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवढ़िया सरैया गांव निवासी योगेंद्र नारायण पांडेय (40) पुत्र स्व. राजनारायण पांडेय अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बीते 7 वर्षों से उसकी पत्नी संगीता बीमार है। पहले उसने उसका इलाज प्रयागराज में निजी चिकित्सकों से कराया। बाद में आर्थिक स्थिति खराब हुई तो अपने आसपास के चिकित्सकों तथा सीएचसी संग्रामगढ़ में ही इलाज कराने लगा।
विज्ञापन


इधर बीच पत्नी का इलाज वह मनगढ़ में करवा रहा था। उसकी पुत्री आयुषी (9) को भी पैर में दिक्कत थी। उसका भी इलाज बीते दो-तीन सालों से डेरवा के नर्सिंगहोम से चल रहा था। मार्च में योगेंद्र घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लॉकडाउन होने के चलते वह काम पर नहीं जा सका। इससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी। दूसरी तरफ पत्नी और बेटी के इलाज में भी पैसा लग रहा था। इसके चलते वह परेशान रहता था।

पत्नी के नाम पात्र गृहस्थी का राशनकार्ड बना था, लेकिन दवा में होने वाले खर्च से वह चिड़चिड़ा हो गया था। सोमवार की सुबह उसकी पत्नी जानवरों को लेकर चराने चली गई। बच्चे बगल में खेलने चले गए। इस दौरान योगेंद्र ने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

बच्चे लौटे तो दरवाजा बंद होने के चलते आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने अंदर झांककर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पैसे अभाव में चिड़चिड़ा होकर पत्नी का किया था गला दबाने का प्रयास 

पैसे के अभाव में युवक चिड़चिड़ा हो गया था। पत्नी की तो दवा चल ही रही थी। उधर, बेटी की दवा भी उसे भारी पडने लगी थी। इसके चलते एक दिन दवा खिलाते समय गुस्से में उसने पत्नी का गला दबाने का प्रयास किया था। हालांकि शोर शराबे पर आसपास के लोगेां ने उसे डाटा तो वह शांत हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed