Pratapgarh: शादी समारोह में मारपीट और बवाल, कुएं में गिरने से शिक्षक की मौत, भोजपुरी गाना बजाने पर हुआ विवाद
पट्टी कोतवाली के शेखपुर गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह दिल्ली में शारीरिक शिक्षा का टीचर था। डीजे पर भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के बाद घराती और बाराती के बीच जमकर मारपीट हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पट्टी कोतवाली के शेखपुर अठगवां में मंगलवार की रात शादी समारोह में फ्लोर डीजे बंद कराने को लेकर बराती व घराती आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। भगदड़ के दौरान दूल्हे के शिक्षक दोस्त की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराकर दुल्हन की विदाई हुई। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
शेखपुर अठगवां निवासी भागीरथी उर्फ मुकुंद यादव की बेटी लक्ष्मी की शादी मंगलवार को थी। लीलापुर थाना क्षेत्र के गड़ौरी से बरात आई थी। दूल्हा शुभांग व दुल्हन लक्ष्मी का जयमाल होने के उपरांत फ्लोर डीजे पर घराती पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। बराती पक्ष के लोग भी डांस करने लगे। कुछ लोगों के कहने पर भोजपुरी अश्लील गाना बजने लगा। जिसका बरात में आई महिलाओं ने विरोध करते हुए डीजे बंद करा दिया। इसे लेकर घराती व बराती पक्ष में मारपीट होने लगी।
बरात में शामिल दूल्हे का शिक्षक दोस्त शिव प्रताप सिंह निवासी राहाटीकर थाना उदयपुर बीच-बचाव करने लगा। मारपीट के दौरान मची भगदड़ में शिव प्रताप खंडहर हो चुके अंधे कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर मिलने पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास करने लगी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कुछ देर बाद फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद शिव प्रताप को बाहर निकाला जा सका।
हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्मे पूरा कराने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता हरिश्चंद्र सिंह पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
बचपन की दोस्ती निभाने पहुंचा था शिव प्रताप
मृतक शिव प्रताप दिल्ली में जोगा बाई न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी नई दिल्ली में रहता था। उसकी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनाती थी। बचपन के दोस्त शुभांग की खुशी में शामिल होने वह दिल्ली से सीधे गड़ौरी पहुंचा। चूंकि उसके व दूल्हे के पिता के बीच भी दोस्ती थी। पारिवारिक रिश्ताें को निभाने के लिए भी शिव प्रताप दोस्त शुभांग के बुलावे पर पहुंचा था।
इकलौते बेटे की मौत से परिजन हुए बेसुध, दो साल पहले हुई थी शादी
मृतक शिव प्रताप छह भाइयों के बीच अकेला भाई था। पिता हरीशचंद्र ने उसकी दो साल पहले शादी वाराणसी के कोठवा प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका सुधा से की थी। सुधा मिर्जापुर की रहने वाला है। उसकी मौत के बाद पिता, पत्नी व बहनों का रोकर बुरा हाल रहा। पिता हरीशचंद्र ने बताया कि बेटे ने दो दिन के अवकाश लेने की जानकारी देते हुए वाराणसी जाने की बात कही थी।
शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में भागने के दौरान अंधे कुएं में गिरा शिव प्रताप पानी के नीचे दलदल में फंस गया था। गांव के दो युवक साहस का परिचय देते हुए कुएं में रस्सी व पाइप के सहारे उतरे। एक युवक भी शिव प्रताप को निकालने में फंस गया। हालांकि पुलिस व ग्रामीणों ने सूझबूझ से उसे बाहर निकाल लिया।