फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Fierce shopping at Amar Ujala Shopping Festival

प्रतापगढ़: अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल में जमकर खरीदारी

Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Fierce shopping at Amar Ujala Shopping Festival
अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल - फोटो : प्रतापगढ़
शहर के रामलीला मैदान में चल रहे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का समय बढ़ाकर 13 फरवरी कर दिया गया है। मौसम खराब होने के बाद भी लोगों की भीड़ को देखते हुए फेस्टिवल का समय 13 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसके पूर्व 10 फरवरी का समय निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को मौसम सुहाना होने से खरीदारी करने के लिए आने वाली भीड़ टिकिया, चाऊमीन और पानी के बताशे का स्वाद लेने से नहीं चूकी।
विज्ञापन

       
शुक्रवार को मौसम खराब होने के बाद भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुषों के लिए स्वटेर, जैकेट, सदरी से दुकानों पर भीड़ रही। आसाम की खास लकड़ी के बने सोफासेट, बेड, डाइनिंग टेबल और कुर्सियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, दिल्ली, लुधियाना के साथ ही  कानपुर और लखनऊ से आईं दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


दिन में हल्की बरसात होने के साथ बच्चे चटपटे और कुरकुरे व्यंजनों का स्वाद लेते रहे, तो महिलाएं भी घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहीं।  दूर-दूर से आईं दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का मजमा लगा रहा। मेला प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शहरी अब 13 फरवरी की शाम तक पसंदीदा सामानों की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed