फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh election result

35 प्रतिशत वोट भाजपा-अद के खाते में

Fri, 25 Oct 2019 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh election result
महुली मंडी गेट पर उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
वर्ष 2017 में 42.75 प्रतिशत से जीते थे संगमलाल, 55.18 प्रतिशत से मिली राजकुमार को जीत
विज्ञापन

प्रतापगढ़। सदर विधायक चुने गए राजकुमार पाल ने वर्ष 2017 में विधायक चुने गए संगमलाल गुप्ता के रिकार्ड को तोड़ दिया है। राजकुमार की जीत का अंतर 55.18 प्रतिशत है। जबकि संगमलाल गुप्ता ने 42.75 प्रतिशत मतों से जीत हासिल की थी।
सदर विधायक चुने गए अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल को गुरुवार को आए परिणाम में 52949 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा को 23228 मत मिले। इस तरह विजयी हुए अद प्रत्याशी राजकुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 29221 मतों से परास्त किया। उनकी जीत का प्रतिशत 55.18 है। जबकि 2017 में सदर विधानसभा चुनाव में अपना दल प्रत्याशी रहे संगमलाल गुप्ता को 80,828 मत मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी नागेंद्र यादव मुन्ना को 46,274 मत मिले थे। वह 34,554 मत से जीते थे। इस प्रकार उनकी जीत का अंतर 42.75 प्रतिशत था। गुरुवार को आए परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भाजपा का समर्थन पाकर अपना दल काफी मजबूत हुआ है। कुल हुए मतदान में सर्वाधिक अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल को 35.49 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

जीत पर मना जश्र, जमकर नाचे समर्थक
-भाजपा और अद कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, नारेबाजी
प्रतापगढ़। भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल को मिली ऐतिहासिक जीत से समर्थक खुशी से झूम उठे। मतगणना के पहले राउंड का रुझान में राजकुमार की बढ़त सुन खुशी की लहर दौडने लगी। समर्थक मतगणना का रूझान जानने के लिए मोबाइल के साथ मतगणना स्थल के बाहर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना की पल-पल की खबर लेने के लिए जिले के लोग बेकरार रहे। समर्थक से लेकर भाजपा के बड़े नेता भी मतगणना की जानकारी लेने के लिए मीडिया कर्मियों के पास फोन करते रहे। दस राउंड के बाद राजकुमार की बढ़त सुनकर समर्थक खुशी से झूम उठे। लोगों को ऐसा लगा कि अब राजकुमार की जीत सुनिश्चित है। इससे सपा, कांग्रेस और बसपा के खेमे में जहां निराशा देखने को मिली, वहीं भाजपा समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया। भाजपा कार्यालय पर जुटे नेताओं ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया। राजकुमार की जीत के बाद कार्यालय पर कार्यकताओं ने पटाखे दागे। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, नपा अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, रवि गुप्ता, महेश मिश्रा, चंद्रभवन मिश्र, हरिशंकर मिश्र, शिवाजीत सिंह, त्रिलोकीनाथ पांडेय, भीम सिंह ने जीत पर खुशी जताई है।

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा उप चुनाव में जीत के बाद महुली मंडी में निकले विजय जुलूस में समर्थकों का अभ

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा उप चुनाव में जीत के बाद महुली मंडी में निकले विजय जुलूस में समर्थकों का अभ- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed