{"_id":"56f0352a4f1c1b7015f14d42","slug":"pratapgarh-education-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी और अबुल कलाम नहीं बनेंगे मूल्यांकन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी और अबुल कलाम नहीं बनेंगे मूल्यांकन केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीआईसी और अबुल कलाम इंटर कॉलेज को इस वर्ष मूल्यांकन केंद्र नहीं बनाया गया है। लालगंज स्थित रामअंजोर मिश्र इंटर कॉलेज को पहली बार मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जबकि डीएवी इंटर कॉलेजों को इस बार पुन: मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 30 मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक होगा। जिले में इस वर्ष बोर्ड की कापियां अधिक आ रही हैं, इसलिए मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।
जीजीआईसी और अबुल कलाम इंटर कॉलेज को इस वर्ष केंद्र नहीं बनाया गया है, जबकि डीएवी इंटर कॉलेज को पुन: इस बार हरी झंडी दे दी गई है। जिले में लगभग 16 लाख आ रही उत्तर पुस्तिकाओं के लिए लालगंज स्थित रामअंजोर मिश्र इंटर कॉलेज, पीबी इंटर कॉलेज सिटी, डीएवी, जीआईसी और केपी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। रामअंजोर मिश्र इंटर कॉलेज, पीबी इंटर कॉलेज सिटी, डीएवी में हाईस्कूल की कापियां और जीआईसी, केपी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कापियां जांची जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण होते ही उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने का दौर प्रारंभ हो गया है। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि कापियों की अधिकता को देखते हुए लालगंज स्थित रामअंजोर मिश्र इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।