फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: During the checking, liquor trader has to pay Rs two lakhs

प्रतापगढ़: चेकिंग के दौरान शराब व्यवसायी के पास पौने दो लाख रुपये 

Tue, 02 Apr 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: During the checking, liquor trader has to pay Rs two lakhs
स्टेटिक मजिस्टे्रट ने की कार्रवाई, सीज किए रुपये - फोटो : प्रतापगढ़
 पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब व्यवसायी के पास से पौने दो लाख रुपये बरामद किए। जानकारी मिलने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शराब व्यवसायी के पास से बरामद रुपये को पुलिस ने सीज कर दिया। 
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरेबदल निवासी विनोद मिश्र शराब कारोबारी हैं। सोमवार को रानीगंज पुलिस ने चिरकुट्टी चौराहे के पास चेकिंग लगा रखी थी। इस दौरान शराब व्यवसायी की कार भी पुलिस ने रोक ली। पड़ताल के दौरान व्यवसायी के पास से 1 लाख 80 हजार 300 रुपये बरामद हुए। सूचना पर स्टेटिक मजिस्टे्रट भी पहुंच गए। शराब व्यवसायी को पुलिस थाने ले आई। मजिस्टे्रट ने बरामद रुपयों को सीज कर दिया। शराब व्यवसायी को बरामद रुपयों का विवरण देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


आचार संहिता के तहत अधिक मात्रा में शराब व्यवसायी के पास से रानीगंज पुलिस ने रुपये बरामद किए। बरामद रुपयों को सीज कर दिया गया है। व्यवसायी को विवरण देने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविप्रकाश, स्टेटिक मजिस्टे्रट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed