फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Due to duplication, more than ten thousand examiners left the examination

प्रतापगढ़ : नकल पर नकेल कसते ही दस हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Due to duplication, more than ten thousand examiners left the examination
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : प्रतापगढ़
नकल पर नकेल के चलते मंगलवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की हिंदी प्रथम प्रश्र पत्र की दोनों पालियों की परीक्षा में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। दूसरी पाली में इंटर की हिंदी की परीक्षा में दो परीक्षार्थियों को नकल सामाग्री मिलने पर रस्टीकेट कर दिया गया। उधर, कई केंद्रों पर साइलेंट नकल की चर्चा रही। परीक्षा की निगरानी को लेकर दिनभर सचल दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करता रहा।  
विज्ञापन


मंगलवार को हाईस्कूल व इंटर की हिंदी प्रथम प्रश्रपत्र की परीक्षा थी। पहली पाली की हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 71533 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 61236 परीक्षार्थी ही परीक्षा शामिल हुए। 10297 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। जिसमें 6747 छात्र व 3550 छात्राएं रहीं। पहली पाली की परीक्षा में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।  
विज्ञापन


दूसरी पाली में इंटर हिंदी प्रथम पत्र की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए कुल 62952 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमे 33581 छात्र व 29371 छात्राएं थे। डीआईओएस डा. एसपी यादव ने सांगीपुर के लखनपुर स्थित चंद्रशेखर मिश्र इंटरमीडिएट कालेज में नकल करते मिले एक छात्र को रस्टीकेट कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नकल सामाग्री मिली। उधर, बाबू संत बख्श सिंह इंटर कालेज सड़वा दुबान में नकल करते मिले एक परीक्षार्थी को केंद्र व्यवस्थापक ने रस्टीकेट कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी न करने वालों पर होगी कार्रवाई, वित्तविहीन कालेजों की जाएगी मान्यता   
कक्ष निरीक्षक बनाए गए वित्तविहीन कालेजों के शिक्षक यदि ड्यूटी करने से पीछे हटे तो कालेज की मान्यता रद्द होगी। यदि एडेड कालेज के शिक्षकों ने ऐसा किया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों की अनुपस्थित को देखते हुए डीआईओएस ने यह आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 80 फीसदी वित्तविहीन कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सपंादित कराने का दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना होगा।  मंगलवार को हिंदी प्रथम प्रश्रपत्र में वित्तविहीन कालेजों से बनाए गए कक्ष निरीक्षक भारी संख्या में अनुपस्थित रहे। इसे देखते हुए डीआईओएस ने यह फरमान सुनाया है।  

गश खाकर गिरी छात्रा  
जीजीआईसी में पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल प्रथम प्रश्र पत्र हिंदी की परीक्षा दे रही छात्रा प्रतिमा सरोज बुखार से पीड़ित थी। परीक्षा के दौरान वह गश खाकर गिर पड़ी। जानकारी होने पर कक्ष निरीक्षक उसे उपचार के जिला अस्पताल ले गए।  

अनुपस्थित 14 कक्ष निरीक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट का डीएम ने काटा वेतन, मांगा स्पष्टीकरण 
 जिलाधिकारी शंभु कुमार ने मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का दोनों पालियों में निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले 14 कक्ष निरीक्षकों और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट का वेतन काटने का निर्देश दिया।  पहली पाली की परीक्षा के दौरान डीएम ने रानीगंज तहसील के 4 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  माध्यमिक विद्यालय के कुल 14 वित्तविहीन शिक्षक अनुपस्थित रहे। जिस पर जिलाधिकारी ने डीआईओएस को सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।


कहा कि जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर शत प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों की उपस्थित सुनिश्चित करें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। जिसमें कई वॉइस रिकार्डर ठीक से काम नहीं कर रहे थे। केंद्र व्यवस्थापकों को तत्काल उसे दुरुस्त कराने के लिये निर्देशित किया। इसी प्रकार जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कालेज के निरीक्षण में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह अनुपस्थित रहे। डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed