{"_id":"62474d2e9db2c14839449349","slug":"pratapgarh-dowry-murder-case-on-five-including-the-then-kotwal-of-patti-outpost-in-charge-on-the-orders-of-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : कोर्ट के आदेश पर पट्टी के तत्कालीन कोतवाल, चौकी इंचार्ज समेत पांच पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : कोर्ट के आदेश पर पट्टी के तत्कालीन कोतवाल, चौकी इंचार्ज समेत पांच पर दहेज हत्या का केस
Sat, 02 Apr 2022 12:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:36 AM IST
सार
जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली निवासी सुरेश विश्वकर्मा के मुताबिक, उसने अपनी बहन का विवाह 30 अप्रैल 2021 को पट्टी इलाके के हरिपुर बरदैता निवासी दिलीप के साथ की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर बरदैता गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पट्टी कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल व पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली निवासी सुरेश विश्वकर्मा के मुताबिक, उसने अपनी बहन का विवाह 30 अप्रैल 2021 को पट्टी इलाके के हरिपुर बरदैता निवासी दिलीप के साथ की थी। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 24 नवंबर 2021 को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि इस मामले में तत्कालीन कोतवाल गणेश सिंह, पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह ने कुछ लोगों के दबाव में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों करने के बाद पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन कोतवाल के साथ पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज और पति दिलीप कुमार, सोना देवी, मोना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना मैं खुद करूंगा।
विज्ञापन