फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: DM on the insurance company scuttling the rights of farmers

प्रतापगढ़: किसानों के हक पर डाका डालने वाली बीमा कंपनी पर भडक़े डीएम 

Wed, 27 Mar 2019 12:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: DM on the insurance company scuttling the rights of farmers
बीमा में गड़बड़ी
किसानों की मौत पर आश्रितों को मिलने वाले पांच लाख रुपये का भुगतान करने में बीमा कंपनी के बगैर कारण बताए 211 आवेदन पत्रों को निरस्त करने पर डीएम मार्कंडेय शाही ने गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए नोडल अधिकारी से बीमा कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। मंगलवार की शाम हुई समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि 968 किसानों के दावे में 425 लंबित हैं और 211 दावों को फर्जी बताकर निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की मंगलवार शाम डीएम ने समीक्षा की। नोडल अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जिले के 968 किसानों ने दावा किया था, जिसमें 332 आवेदनों को स्वीकृत किया गया, 425 लंबित हैं और 211 दावों को बगैर कारण बताए निरस्त कर दिया गया है। डीएम ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधि पंकज कुमार को निदेर्शित किया कि 31 दिसंबर 2016 से लंबित 20 दावों का अविलंब भुगतान किया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से एडीएम शत्रोहन वैश्य और एसडीएम मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed