फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Divisional Commissioner inspected Kanha Gaushala, Primary Health Center Mandhata, Piped Drinking Water Scheme Gopalapur

प्रतापगढ़ : मंडलायुक्त ने कान्हा गोशाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानधाता, पाइप पेयजल योजना गोपालापुर का किया निरीक्षण

Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Divisional Commissioner inspected Kanha Gaushala, Primary Health Center Mandhata, Piped Drinking Water Scheme Gopalapur
कान्हा गोशाला को स्वावलंबी बनाकर माडल के रूप में करें विकसित: मंडलायुक्त
विज्ञापन

आय बढ़ाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट व गोबर गैस प्लांट लगाने का दिया सुझाव
पीएचसी मानधाता में क्षय रोगियों के बारे में अधूरी जानकारी देनेपर कर्मचारी को लगाई फटकार, सीएमओ को दिया क्षय रोग की मानीटिरिंग का निर्देश
प्रतापगढ़। मंडलायुक्त प्रयागराज संजय गोयल ने सोमवार को रंजीतपुर चिलबिला स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते हुए उसे स्वावलंबी बनाकर माडल के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। कहा कि कोई भी छुट्टा मवेशी सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए। उसे पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया जाए। गोशाला से वर्मी कम्पोस्ट व गोबर गैस प्लांट तैयार कराने की दिशा में काम किया जाए ताकि गोशाला के जरिए पालिका की आय बढ़ सके।
मंडलायुक्त ने गोपलकों से गायों को दिए जाने वाले चारे के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि समाज के प्रबुद्ध वर्गो को गोशाला की व्यवस्था में सहभागी बनाने का प्रयास करें। गोशाला की समिति बनाकर उसका रजिस्ट्रेशन कराएं। ताकि कोई भी गोसेवा के लिए दान दे सके। आयुक्त ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोशाला में रह रहे जानवारों की ग्रेडिंग करने का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि कान्हा गोशाला का निर्माण नगर विकास विभाग द्वारा 1 करोड़ 65 लाख की लागत से कराया गया है। गोशाला में 106 नर व 94 मादा गोवंश संरक्षित है।
विज्ञापन

इसके बाद वह जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल,सीडीओ ईशा प्रिया के साथ पाइप पेयजल योजना जायजा लेने गोपालापुर पहुंचे। अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि परियोजना की लागत 163.63 लाख रूपये है। इसे 30अप्रैल 2022 तक पूर्ण कर लिया जाना है। इस परियोजना में एक पानी की टंकी, पम्पहाउस, नलकूप एवं 8.276 किमी0 पाइप लाइन बिछाया जाना है। इसके अंतर्गत 188 घरों में कनेक्शन दिया जाना है। इससे राजस्व ग्राम गोपालापुर व परशुरामपुर के ग्रामीण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त के पूछनेपर ग्राम प्रधान रामपूजन पटेल ने बताया कि दो सौ हैंडपंप पूर्व में लग चुके हैं। गांव में पेयजल समिति बनाकर पानी की टंकी से पानी की आपूर्ति की जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता के निरीक्षण में मंडलायुक्त प्रयागराज ने लेबर रूम, जननी सुरक्षा वार्ड, पैथालॉजी, डाट्स सेन्टर, कोल्ड चेन रूम को देखा। पैथालॉजी के निरीक्षण के दौरान आयुक्त एएनसी रजिस्टर, मलेरिया रजिस्टर, लैब रजिस्टर की गहनता से जांच की। लैब टेक्नीशियन धनेश्वर चौहान द्वारा बायो एनालाइजर द्वारा की जा रही जांच के संबंध में अवगत कराया गया।
उन्होंने लैब टेक्नीशियन द्वारा बनाये गये रिकार्ड को देखकर उसे शाबादी दी। डाट्स सेंटर के निरीक्षण के दौरान ट्रीटमेन्ट सुपरवाइजर वसीम खान द्वारा टीवी मरीजों के ईलाज के संबंध में सही जानकारी नहीं दी जा सकी। उसे फटकार लगाते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि टीवी नियंत्रण जैसे कार्यक्रम में कर्मचारियों द्वारा की गयी लापरवाही से मरीजों का बहुत नुकसान होता है। उन्होंने वसीम खान के कार्यो का परीक्षण कर स्पष्टीकरण लेते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। डाट्स से जुड़े हुये सभी कर्मियों के समुचित दायित्व की निरंतर मानीटरिंग की जाए।
बच्चों को गुणवत्तायुक्त व संस्कारयुक्त शिक्षा दी जाए: आयुक्त
राजगढ़। शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में पढ़ने के लिए सोमवार को विकास खंड सदर के मॉडल प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ में किया गया। जहां प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान के शुुभारंभ को लोगों ने देखा। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त सुनील गोयल ने दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी मंगरौरा के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान से संबंधित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। स्कूल चलो अभियान के तहत शैक्षिक सत्र 2021-22 में सर्वाधिक प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन वृद्धि करने वाले जनपद के प्रधानाध्यापक सिद्धनाथ त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय अठेहा सांगीपुर व मोहम्मद फरहीन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह मानधाता को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडलायुक्त प्रयागराज ने कहा कि स्कूल चलो अभियान को जन-जन का अभियान बनाये। उन्होंने सभी को शिक्षा का महत्व बताते हुये कहा कि राष्ट्र, समाज एवं उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु शिक्षा की अहम भूमिका होती है। आयुक्त ने निर्देशित किया कि हाउस होल्ड सर्वे के माध्यम से जनपद के समस्त 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का शत् प्रतिशत नामांकन 30 अप्रैल 2022 तक कराया जाये तथा बच्चों को गुणवत्तायुक्त एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान की जाये।
इस मौके पर जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि स्कूल चलो अभियान मात्र शिक्षा विभाग का अभियान नही है बल्कि यह जनसामान्य का अभियान है जिसे जन आन्दोलन का रूप देकर बच्चों का शत प्रतिशत दाखिल विद्यालय में कराया जायेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बता कि स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों के नामांकन का लक्ष्य 3,05,000 निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य व विधायक रानीगंज ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त मदन वर्मा, सहायक शिक्षा निदेशक प्रयागराज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग,यूटा ने सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग को लेकर सोमवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार दूबे के नेतृत्व में डीएम ज्ञापन सौंपकर नए शिक्षण सत्र में विद्यालयों का समय परिवर्तित करने की मांग उठाई। इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश दूबे ने कहा कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह से ही प्रचंड एवं भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय का समय परिवर्तन करना जरूरी है। महामंत्री कुमार सिंह ने कहा कि 8 बजे से 2 बजे तक का विद्यालय समय है,जबकि 2 बजे धूप तेज होने पर छात्रों को गर्मी से हलाकान होना पड़ रहा है। इसलिए विद्यालयों का समय छात्र हित मे परिवर्तन किया जाना नितांत आवश्यक है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अहमद हसन, संजय सिंह, अरुण मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed