फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Dirt falling in Ganga even on CM's visit

प्रतापगढ़: सीएम की यात्रा पर भी गंगा में गिर रही गंदगी

Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Dirt falling in Ganga even on CM's visit
मानिकपुर के शहाबाद घाट पर गंगा में गिरता गंदे नाले का पानी। - फोटो : PRATAPGARH
मुख्यमंत्री की गंगा यात्रा के दौरान भी सदानीरा में गंदगी गिराई जा रही है। गंगा में गिरने वाले गंदे नालों और नालियों को रोकने की कोई व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा गांव की नालियों से निकलकर गंगा में गिरने वाली गंदगी भी कार्यक्रमस्थल को छोडक़र कहीं नहीं रोकी गई है। गंगा की निर्मल धारा में ऐसे समय में गंदगी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गंगा की सफाई और उसके महत्व को लेकर गंगा यात्रा की शुरुआत की है। सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले में गंगा के किनारे पडने वाले कुंडा और कालाकांकर ब्लाक के 18 गांवों को डीएम मार्कण्डेय की अगुवाई में अफसरों की टीम चमकाने में जुटी है। इन गांवों में गंगा आरती, बच्चों की प्रभातफेरी के साथ ही घाटों पर सफाई के स्लोगन लिखवाए जा रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कालाकांकर में मुख्यमंत्री की जनसभा होगी। इसमें मुख्यमंत्री के साथ ही डिप्टी सीएम और मंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बावजूद इसके अधिकारी मुख्यमंत्री की इस यात्रा के महत्व को समझ नहीं पाए हैं। गंगा के किनारे के 18 गांवों में विकास कार्यों के साथ ही साफ-सफाई का कार्य तो किया गया, लेकिन गंगा की धारा को निर्मल बनाने के लिए कुछ किया नहीं गया। कालाकांकर घाट पर ही गांव का पानी नाली के माध्यम से गंगा में गिरता है। घाट पर ही कार्यक्रम होने के चलते नाली का बहाव दूसरी तरफ कर दिया गया है। इसका कोई स्थायी हल नहीं निकाला गया है। कार्यक्रम होने तक यह जरूरी दूसरी तरफ से गंगा में गिरेगा, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद गांव की गंदगी फिर से गंगा में गिरने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट के माध्यम से गंगा में पहुंचने वाले पानी का रास्ता अभी भी साफ दिख रहा हव्ै। मानिकपुर का शहाबाद घाट स्नान घाट के लिए अपना महत्व रखता है। गंगा स्नान के लिए यहां स्नान पर्वों पर भारी भीड़ होती है। बावजूद इसके सैकड़ों गांवों से होता हुआ एक नाला घाट के पास ही गंगा में मिलता है। इसमें से बहती हुई गंदगी गंगा के पानी को दूषित करती है।

शहाबाद का घाट तो शासन ने नए मॉडल में बनवा दिया, लेकिन इस नाले के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की। इसके चलते सैकड़ों गांवों की गंदगी गंगा में गिरती रहती है। अभी भी लगातार नाले का पानी गंगा में गिर रहा है। इसके अलावा मानिकपुर के नगर के मुहल्लों का पानी भी इसमें गिरता रहता है। इसके अलावा गोतनी सहित अन्य गांवों में भी लोगों के घरों के नाबदान का पानी गंगा में मिलता रहता है। इस पर न तो शासन ने कोई ध्यान दिया और न ही कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों ने ही कोई व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed