फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh depot gets four more new buses

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ डिपो को मिली चार और नई बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh depot gets four more new buses
परिवहन निगम की बसों से लंबी दूरी तय करने वाले जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कम समय में लंबी दूरी तय कर सकेंगे। प्रतापगढ़ डिपो को चार नई बसें मिल गई हैं। इनका संचालन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो के पास निगम की 59 बसें हैं। इनमें से दस बसें शासन की ओर से तय किलोमीटर से ज्यादा सफर कर चुकी हैं। जुगाड़ पर इन बसों का संचालन किया जा रहा है। बीच रास्ते में कब और कहा पर दस बसे जवाब दे जाए इसका कोई भरोसा नहीं है। पुरानी होने के कारण कछुआ जैसे रफ्तार में चालक इन बस को चलाते हैं। इससे यात्रियों को एक ओर समय ज्यादा लगता है तो दूसरी ओर बीच रास्ते में बसों के खराब होने पर उन्हें परेशान होना पड़ता है। मौजूदा समय में इनमें से बीस बसें लोकसभा चुनाव कराने जा चुकी हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या को देखते हुए एआरएम निर्मल कुमार ने शासन को पत्र लिखकर चार नई बसों की मांग की। एआरएम के मांग पर शासन ने प्रतापगढ़ डिपो को चार नई बसें शनिवार शाम मुहैया करा दिया। रोडवेज चालक रविवार सुबह बस लेकर डिपो पहुंच गए। सोमवार सुबह से इन बसों का संचालन लंबी दूरी जैसे लखनऊ, दिल्ली कानपुर और गोरखपुर के लिए शुरू कर दिया। एआरएम ने बताया कि नई बसें बीएस 6 हैं। रफ्तार पकड़ने में समय नहीं लगता है। इससे कम समय में यात्री अपना सफर तय कर सकेंगे। इन बसों के संचालन का अभी समय तय नहीं किया गया है। जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी उसी रूट पर चालक बस लेकर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed