फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Dengue and chikungunya outbreak before rain

प्रतापगढ़: बरसात से पहले ही डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप 

Mon, 10 Jun 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Dengue and chikungunya outbreak before rain
demo
 बरसात शुरू होने से पहले ही जिले में डेंगू और चिकनगुनिया और मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप शुरू हो गया है। छह माह के भीतर जिले में संक्रामक बुखार की चपेट में आने से सात लोगों की हालत बिगड़ी। इनमे से तीन की जान चली गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि आमतौर पर बारिश के दौरान ही डेंगू, चिकनगुनिया कि साथ मस्तिष्क ज्वर के मरीज सामने आते हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानी जाए तो बीते छह माह के भीतर सात मरीज इन बीमारियों से पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन


इलाज के दौरान तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें लालगंज के हड़ौर निवासी रामा त्रिपाठी (55) पत्नी केशरीनंदन त्रिपाठी, कोहड़ौर के वारीकला निवासी जगरनाथ सरोज (67) व सांगीपुर आहरबिहर निवासी कमलापति (80) को मस्तिष्क  ज्वर हो गया था। जिसके चलते इन तीनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सांगीपुर के पूरेराजराकी निवासी विधि सिंह (17) पुत्री सुनील, पट्टी कोतवाली के सारडीह निवासी पप्पू मौर्य (35) , वहीं कालाकांकर के वाजिदपुर निवासी आरआर त्रिपाठी (67) को भी मस्तिष्क ज्वर हुआ था। सांगीपुर के कपूरपुर निवासी रामसुमेर (56) पुत्र रामधनी डेंगू की  चपेट में आ गए।

डेंगू के जांच और इलाज के लिए जिले में नहीं है कोई व्यवस्था
बरसात करीब आ गई है। इसके बावजूद जिले में न तो जांच की व्यवस्था की गई है और न ही मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की। जिला अस्पताल में हर ओर गंदगी का अंबार लगा है। अस्पताल के पीछे ही जलजमाव है। अस्पताल के वार्डों में लगीं खिड़कियों की जाली टूट चुका है। स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा है। 


जनवरी से लेकर अब तक मस्तिष्क  ज्वर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी को रोस्टर तैयार कर दवा का छिड़काव करने के लिए आदेश दिया गया है।  एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed