फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: dead body in the farm after killing the married woman

प्रतापगढ़: विवाहिता की हत्या कर खेत में फेंका शव

Sat, 01 Feb 2020 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: dead body in the farm after killing the married woman
कंधई थाना क्षेत्र के पुरे बाबू गांव में विवाहिता का शव मिलने के बाद जुटे ग्रामीण। - फोटो : PRATAPGARH
कंधई थाना क्षेत्र के पूरेबाबू गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव घर से तीन सौ मीटर दूर खेत में मिला। गला दबाकर उसकी जान ली गई थी। शरीर पर भी चोट के निशान थे। इसकी जानकारी होने पर हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पति ने अवैध संबधों के चलते पड़ोसी पर शक जताते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पट्टी क्षेत्र के पूरेबाबू गांव निवासी रेखा उर्फ कुंता (40) पत्नी रामआसरे वर्मा का शव शुक्रवार की सुबह आठ बजे घर से थोड़ी दूर खेत में मिला। इसकी सूचना मिलने भीड़ जुट गई। परिजन भी भागकर मौके पर पहुंचे। खबर पाकर कंधई पुलिस भी आ गई और पड़ताल करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घरवालों का कहना है कि रेखा तडक़े तीन बजे से ही गायब थी। सुबह आठ बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली तो लोग रोने बिलखने लगे। उधर, सूचना पर पहुंचे मायकेवाले ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। सीओ पटृटी रमेशचंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के साथ ही ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पति रामआसरे वर्मा ने पत्नी की अवैध संबधों को लेकर हत्या किए जाने का शक जताते हुए गांव के ही प्रेमचंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मृतका के तीन बच्चे भी हैं। पति रामआसरे गांव में ही रहकर खेती करता है। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

कंधई थाना क्षेत्र के पुरे बाबू गांव में मृत विवाहिता रेखा। फाइल फोटो

कंधई थाना क्षेत्र के पुरे बाबू गांव में मृत विवाहिता रेखा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

कंधई थाना क्षेत्र के पुरे बाबू गांव में विवाहिता का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन।

कंधई थाना क्षेत्र के पुरे बाबू गांव में विवाहिता का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed