फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

हरिहरपुर में वर्चस्व को लेकर तड़तड़ाईं गोलियां

Mon, 10 Aug 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh crime news
वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, सूचना पर पहुंची पुलिस, भाग निकले आरोपी
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही पड़ सकती है भारी, शिकायत के बाद भी नहीं की जा रही है कार्रवाई
मानधाता। मानधाता इलाके के हरिहरपुर गांव में वर्चस्व को लेकर आए दिन गोलियां तड़तड़ा रही हैं। रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच फिर फायरिंग हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। शिकायत के बाद भी पुलिस मामले में कार्रवाई के बजाए लापरवाह बनी हुई है। पुलिस की लापरवाही के चलते ही रविवार को दोनों पक्षों के बीच सात राउंड फायरिंग हुई। मानधाता पुलिस एक घर के बाहर से बाइक थाने उठा ले गई। घटना के बाद गांव में तनाव है।
मानधाता थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी इमरान की पड़ोसी शफीक पुत्र इसरार से रंजिश है। उनके बीच पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है। रविवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। दोनों पक्ष हवाई फायरिंग करते रहे।
विज्ञापन

जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भागकर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले दोनों पक्षों के लोग घरों से भाग निकले। पुलिस घरों के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी उठा ले गई। इस दौरान पुलिस ने एक पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मानधाता थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान पर कब्जा कर उठा ले गए सामान, नहीं पहुंची पुलिस
बेलखरनाथधाम। सगे भाइयों के बीच हुए विवाद को लेकर मकान पर कब्जा कर गृहस्थी का सामान उठा ले जाने से महिला सहमी हुई है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पट्टी कोतवाली के शेखपुर अधारगंज निवासी राजपति का अपने भाई से जमीन को लेकर विवाद है। शनिवार की शाम राजपति के घर पर कब्जा करने के साथ ही उसकी गृहस्थी का सामान परिवार के लोग जबरन उठाकर ले जा रहे थे। उसकी पत्नी उर्मिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके चलते विवाहिता को रात घर के बाहर गुजारनी पड़ी। उसने आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र घायल
शमशेरगंज। जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हमलावरों ने मकान में तोड़फोड़ भी की। जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले।
जेठवारा थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी वारिस अली व अनवर के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद है। अनवर ने कई साल पहले वारिस की चाची से ढाई विस्वा जमीन खरीदी थी। विवाद के बीच ही राजस्व विभाग की टीम ने पैैमाइश कर जमीन को अलग कर दिया। अनवर ने अपनी जमीन पर दीवार बनाकर गेट लगा दिया था।
तीन दिन पहले वारिस ने कुछ लोगों की मदद से दीवार से सटाकर अपनी भी दीवार खड़ी कर दी। जिसके चलते पानी निकासी बंद हो गई। इसी को लेकर शनिवार की शाम उनके बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान जमकर ईंट-पत्थर भी चले। जिसमें अनवर व उसका बेटा शानू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष से वारिस और मेराज को चोटें आईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को बाघराय सीएचसी भेजा। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

असलहों का प्रदर्शन करने वाले गिरफ्तार
राजगढ़। सोशल मीडिया पर असलहों के साथ प्रदर्शन करने वाले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें असलहे उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। नगर कोतवाली के चांदपुर के रहने वाले प्रेमप्रकाश उर्फ बच्चा और पवन यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर कई दिनों से असलहों के साथ वायरल हो रही थी। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस उनकी खोजबीन करने लगी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की रात दबोच लिया। पूछताछ के बाद असलहे भी बरामद कर लिए गए। चौकी प्रभारी भुपियामऊ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में असलहा देने वाले का नाम बताया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed