{"_id":"5e0a47f08ebc3e87943c1a0e","slug":"pratapgarh-crime-news-pratapgarh-news-ald2643693143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव की लकड़ी चुराकर बेच रहे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव की लकड़ी चुराकर बेच रहे बदमाश
विज्ञापन
मौका देखते ही ई रिक्शे पर लकड़ी लादकर भाग निकलते हैं
पल्टन बाजार में लकड़ी चोरी करने वाले बदमाश सीसीटीवी में हुए कैद
प्रतापगढ़। शहर में अलाव की लकड़ी चोरी हो रही है। चोर ई रिक्शे पर लकड़ी चुराकर भाग निकलते हैं। इस समस्या से नगर पालिका के जिम्मेदार परेशान हैं। ऐसा करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शहर में ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका की ओर से अलाव जलाए जा रहे हैं। चौराहों के साथ ही गली मोहल्लों में भी अलाव जलाकर लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका लकड़ी गिराती है। जैसे ही रात में सड़कों पर सन्नाटा होता है। ठीक उसी समय अलाव की लकड़ी चुराने के लिए चोर ई रिक्शे व ठेले से निकल पड़ते हैं। रविवार की रात पल्टन बाजार की सभासद मालती सिंह के आवास के करीब तिराहे पर जल रहे अलाव की लकड़िया बुझाकर बदमाशों ने ई रिक्शे पर लाद ली। इस मामले की शिकायत सोमवार को सभासद के पुत्र योगेश ने पुलिस से की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर लकड़ी चोरों की तलाश कर रही है। नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि अलाव की लकड़ी लगातार चोरी हो रही है। चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को भेजी जा रही है।