फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Corona's quarrel, record 158 patients found in one day

प्रतापगढ़: कोरोना का कोहराम, एक दिन में मिले रिकार्ड 158 मरीज

Wed, 23 Sep 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Corona's quarrel, record 158 patients found in one day
Pratapgarh: Corona's quarrel, record 158 patients found in one day
दो दिन की राहत के बाद मंगलवार को फिर कोरोना वायरस बेकाबू हो गया। जिले में मंगलवार को 24 घंटे के भीतर रिकार्ड 158 नए मरीज सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

यह जिले में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। लालगंज सीएचसी के आठ स्वास्थ्य कर्मचारी और कुंडा के दो बैंकों के नौ कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3396 पहुंच गई है। शहर में भी कई मरीज मिले हैं। संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दो दिन की राहत के बाद मंगलवार को फिर जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में अचानक उछाल आ गया। एआरटीओ कार्यालय के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुंडा में हुई जांच में बड़ौदा ग्रामीण बैंक के मैनेजर समेत सात कर्मचारियों में कोरोना का संक्रमण मिला है। महेशगंज सीएचसी में मंगलवार को 36 लोगों की जांच हुई। इसमें भिटारा स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक के मैनेजर समेत दो लोग, राजापुर बिंधन व बहोरिक के एक-एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पूरे शाह गुलाम चिश्ती का एक युवक भी संक्रमित मिला।
कबड़ियागंज के एक युवक और कुंडा बिजली उपकेंद्र के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। संडवाचंद्रिका ब्लाक में तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीडीओ समा सिंह ने बताया कि ब्लाक को सैनिटाइज कराया गया है। सीएचसी बाबा बेलखरनाथधाम में मंगलवार को 50 एंटीजन टेस्ट में दंपती समेत तीन लोग संक्रमित पाए गए।
लालगंज में हुई जांच में दस मरीज मिले। इनमें सीएचसी के ही आठ स्वास्थ्यकर्मी हैं। विद्युत उपकेंद्र घुइसरनाथ के जेई व रानीगंज कैथोला का एक युवक भी संक्रमित मिला है। वहीं अंतू बाजार का एक युवक भी संक्रमित हो गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3396 पहुंच गई है।

तीन दिन लालगंज सीएचसी में नहीं चलेगी ओपीडी
लालगंज सीएचसी के चिकित्सक समेत 11 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। तीन दिन के लिए इमरजेंसी छोड़कर अस्पताल को लॉक कर दिया गया है। ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज नहीं किया जाएगा। गंभीर रोगियों को ही भर्ती किया जाएगा। तीन दिन सैनिटाइजेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed