फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Congressmen thundering about farmers' problems

प्रतापगढ़: किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे कांग्रेसी

Thu, 27 Aug 2020 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Congressmen thundering about farmers' problems
सदर तहसील में मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्त्तन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि समितियों में यूरिया की किल्लत बरकरार है। यूरिया की कालाबाजारी जोरशोर से हो रही है। किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगनी चाहिए। यूरिया की उपलब्धता जल्द से जल्द कराई जाए। ओलावृष्टि में फसल गवां चुके किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। किसान मुआवजे के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, मगर उनकी सुनी नहीं जा रही है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। हत्या, लूट व छिनैती की घटनाएं आम हैं। इस अवसर पर विमल सिंह, अनीषउद्दीन, सुहैल अहमद, सोनू, राजकुमार, गांधी पटेल, नितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed