{"_id":"641c9a1b3076f058ca08e931","slug":"pratapgarh-chilbila-old-railway-track-replaced-by-block-pratapgarh-news-c-3-1-85684-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ब्लाक लेकर बदला गया प्रतापगढ़-चिलबिला पुराना रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ब्लाक लेकर बदला गया प्रतापगढ़-चिलबिला पुराना रेलवे ट्रैक
Thu, 23 Mar 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
सवा दो घंटे तक खड़ी रही भारत दर्शन और कामाख्या-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन, परेशान हुए यात्री
फोटो-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जंक्शन से चिलबिला के बीच पुराने रेलवे ट्रैक को बदला जा रहा है। बुधवार को दोपहर में दो घंटे के लिए ब्लाॅक लेकर ट्रैक बदलने का कार्य चल रहा था। इसके चलते प्रतापगढ़ जंक्शन पर भारत दर्शन यात्रा के साथ कामाख्या गांधीधाम स्पेशल ट्रेन सवा दो घंटे तक खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़।
पुराने ट्रैक को बदलने के लिए रेल कर्मचारियों ने दोपहर एक से तीन बजे तक ब्लॉक ले रखा था। सई पुल पर ट्रैक बदलने का कार्य चल रहा था। एक बजे ब्लॉक लेकर जैसे ही पुराने ट्रैक को उखाड़कर नया बिछाने का कार्य शुरू किया कि इसी बीच प्रतापगढ़ जंक्शन पर भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन आ गई। एसएम ने भारत दर्शन ट्रेन को एक नंबर प्लेटफार्म पर ले लिया। इसके बाद कामाख्या-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन आ गई। इस ट्रेन को चार नंबर प्लेटफार्म पर ले लिया गया। दोनों ट्रेन तीन बजे तक जंक्शन पर ही खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि तीन बजे भारत दर्शन यात्रा ट्रेन को नए ट्रैक से चिलबिला के लिए रवाना कर दिया गया। करीब 20 मिनट के बाद कामाख्या-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन को भी रवाना कर दिया गया।
इनसेट-- -- --
भूख और प्यास से तड़पे यात्री
सुलतानपुर रेल मार्ग से होकर संचालित होने वाली कामाख्या गांधीधाम स्पेशल ट्रेन को बनारस से प्रतापगढ़ रेल मार्ग से संचालित किया गया। प्रतापगढ़-चिलबिला के बीच ब्लॉक होने के कारण ट्रेन को चार नंबर प्लेट फार्म पर लिया गया। चार नंबर प्लेट फार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए न तो बेंच है और न ही धूप और बरसात से बचने के लिए टीनशेड। इससे यात्रियों को चिलचिलाती धूप में खड़े होकर ट्रेन चलाए जाने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। प्लेटफार्म पर पानी तक की व्यवस्था नहीं है। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा भी काटा।
विज्ञापन
इनसेट-- -- -- --
ट्रैक पार होकर पानी के लिए भटके यात्री
चार और पांच नंबर प्लेट फार्म पर पानी की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। पांच नंबर प्लेटफार्म पार कर यात्रियों को रेलवे के विद्युत उपकेंद्र के पास लगी एक टोंटी पर जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
फोटो

इनसेट