फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Cabinet seal for Suvansa Nagar Panchayat, will change the picture of 9 villages

प्रतापगढ़ : सुवंसा नगर पंचायत के लिए लगी कैबिनेट की मुहर, बदलेगी 9 गांवों की तस्वीर

Tue, 03 Dec 2019 11:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Cabinet seal for Suvansa Nagar Panchayat, will change the picture of 9 villages
जिले में नगर निकाय की संख्या अब 10 हो जाएगी। रानीगंज तहसील क्षेत्र के सुंवसा बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने लिए भेजे गए प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी। सुवंसा नगर पंचायत से आस-पास के नौ गांव जुड़ेंगे। जल्द ही इन गांवों की तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी।
विज्ञापन

जिले में नगरपालिका के अलावा कुंडा, पट्टी, लालगंज, मानिकपुर, अंतू, रानीगंज, सिटी, कटरा सहित 9 नगर पंचायतें हैं। अब नगर पंचायतों की फेहरिस्त में सुवंसा बाजार भी शामिल हो गया है। रानीगंज तहसील क्षेत्र के सुवंसा बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। सुवंसा बाजार के नगर पंचायत बनने से बाजार के साथ ही नौ गांवों की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन

इसमें नौरेड़ा, सुवंसा, करका, पूरे खडग़राय, रोहखुर्द, बैरमपुर, धरी सहित नौ गांव शामिल हैं। अब तक ये गांव मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं। गांवों में बिजली, पानी, सडक़ जैसी मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। इसके अलावा बारिश में जलभराव की समस्या भी है। लोगों को पगडंडियों से होकर गुजरना पड़ता है। प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासतौर पर बाजार में। मगर अब बाजार सहित नौ गांव सुविधाओं से लैस होंगे। गांवों की तस्वीर जल्द ही बदली-बदली नजर आएगी। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों खुशी की लहर है। विधायक धीरज ओझा ने सुवंसा को नवीन नगर पंचायत बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed