{"_id":"5dab6eeb8ebc3e01451c2f75","slug":"pratapgarh-byelection-pratapgarh-news-ald2580120161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता पर बच्चों ने बनाई रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता पर बच्चों ने बनाई रंगोली
विज्ञापन
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरूकता को बनायी गयी रंगोली।
- फोटो : PRATAPGARH
मतदाता जागरूकता पर बच्चों ने बनाई रंगोली
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर के वीएस मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। शुभी और सोनम आदि शिक्षिकाओं की देखरेख में तैयार रंगोली में अधिकाधिक लोगों से मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे।
प्रचार के अंतिम दिन सबने झोंकी ताकत
अपना दल-भाजपा, कांग्रेस और सपा के नेताओं ने जनसभा और जुलूस निकालकर दिखाई ताकत
प्रतापगढ़। सदर विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन अपना दल, कांग्रेस, सपा और बसपा प्रत्याशियों में ताकत दिखाने की होड़ लगी रही। शाम छह बजते ही चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इससे पहले अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कांधरपुर में जनसभा की तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने रोड शो करके कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा।
सदर विधानसभा उपचुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। शाम छह बजे के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगने का सिलसिला तेज कर दिया। इधर शनिवार को दिन में भाजपा समर्थित अपना दल एस प्रत्याशी राजकुमार पाल के पक्ष में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कांधरपुर में जनसभा करके वोट मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी नीरज तिवारी के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने रोड शो किया। कांग्रेसियों का काफिला देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इधर सपा प्रत्याशी बृजेश पटेल के समर्थन में कमेरा फाउंडेशन की संयोजक कृष्णा पटेल ने कोनी, कांधरपुर और पाराहमीदपुर में जनसभा की। इधर बसपा प्रत्याशी ने भी नुक्कड़ सभाएं कर अपनी ताकत दिखाई। शाम छह बजे के बाद चुनावी शोर थमते ही कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगने का सिलसिला तेज कर दिया।