फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Brahmin Mahasabha leader arrested for posting objectionable photo of Mohan Bhagwat

प्रतापगढ़: मोहन भागवत की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले ब्राह्मण महासभा के नेता गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Brahmin Mahasabha leader arrested for posting objectionable photo of Mohan Bhagwat
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आपत्ति जनक तस्वीर फेसबुक पर लगाने में गिरफ्तार सृजन त्रिपाठी उर्फ श? - फोटो : PRATAPGARH
फेसबुक पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले ब्राह्मण
विज्ञापन

महासभा के नेता को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शासन ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर जिले के अफसरों से सवाल किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों व परशुराम सेना के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
आरएसएस के पदाधिकारी महेश गुप्ता ने गत दिनों नगर कोतवाली में संघ प्रमुख मोहन भागवत की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में सृजन उर्फ शशिधर त्रिपाठी निवासी भगतपुर थाना सांगीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को प्रमुख सचिव व डीजीपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस मामले में कार्रवाई को लेकर जिले के अफसरों से सवाल किया गया था। अब तक कार्रवाई न होने पर आला अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिसके बाद जिले की पुलिस हरकत में आ गई। आननफानन में पुलिस ने सृजन त्रिपाठी की खोजबीन शुरू की। कोतवाली पुलिस का दावा है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा सभा के जिलाध्यक्ष व लखनऊ मंडल प्रभारी सृजन त्रिपाठी उर्फ शशिधर त्रिपाठी को सिविल लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। उनका कहना था कि लापरवाही से तस्वीर पोस्ट हो गई थी। बाद में पोस्ट हटा दी थी। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा
हत्या के मामले में फरार चले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। अंतू पुलिस ने मत्तूपुर बोझी में दो माह पूर्व हुई मारपीट व हत्या के मामले में वांछित आरोपी राजेश यादव पुत्र रामसुमेर को लीलापुर से दबोच लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा
फतनपुर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने छेड़छाड़ में फरार चल रिजवान निवासी बीरापुर को दबोचकर जेल भेज दिया।
मानधाता थाने पहुंचे एसपी, देखी व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य बुुधवार को अचानक मानधाते थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखीं। कार्यालय केे अभिलेखों, उपकरणों के रखरखाव, मालखाना, मेस, बैरक व थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि टापटेन अपराधियों की धरपकड़ होना चाहिए। विवेचनाओं को जल्दसे जल्द निस्तारित किया जाए। इनामिया व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की हर हाल में धरपकड़ होनी चाहिए। कोरोना महामारी को देखते हुए आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने का सुझाव दिया। शासन की गाइडलाइन का अनुपालन कराने का निर्देश दिया।

खेत में शौच करने के विरोध में महिला समेत चार को पीटा, तनाव
खेत में शौच करने के विरोध में पड़ोसियों ने महिला समेत चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। मामला दो समुदायों का होने के कारण गांव में तनाव है। रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली सतगढ़ी निवासी अशोक पाल का बेटा शिवम पाल (15) मंगलवार की शाम नागेंद्र पाल (20) पुत्र लक्ष्मण पाल के साथ शौच के लिए खेत में गया था। आरोप है कि खेत में शौच करने पर जामताली बाजार के रहने वाले नईम राईन ने दोनों को पीट दिया। शोरशराबा सुनकर प्रभावती देवी (40) व लक्ष्मी (50) भी पहुंच गईं। हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। गांव के लोगों के बीचबचाव पर विवाद शांत हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजने के साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed