{"_id":"692439654e327d35570fe812","slug":"pratapgarh-body-of-woman-missing-from-home-found-in-pond-police-engaged-in-investigation-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : घर से गायब महिला का तालाब में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : घर से गायब महिला का तालाब में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस
Mon, 24 Nov 2025 04:24 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Nov 2025 04:24 PM IST
सार
मंगरौरा इलाके के उतरास गांव की एक 30 वर्षीय महिला की सरसीखाम गांव में सोमवार को एक तालाब में शव उतराया मिला। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वंदना सरोज। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
मंगरौरा इलाके के उतरास गांव की महिला वंदना सरोज (30) का शव सरसीखाम गांव में सोमवार को तालाब में शव उतराया पाया गया। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे उतरास के रामचंद्र की बेटी वंदना घर से गायब हो गई थी। घर वाले काफी खोजबीन किए, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। घर वालों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन
सरसीखाम गांव निवासी शिवशंकर गुप्ता के घर के सामने एक तालाब है। शिवशंकर के घर वाले रविवार को तालाब में कुछ उतराया हुआ देखे तो लगा कि बोरी में भरकर किसी ने कुछ फेंका है। सोमवार को महिला का शव पानी में उतरा गया। जिसे देख सभी के होश उड़ गए। शिवशंकर के घर वालो ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कराई। मृतका के घर वालों ने शव की पहचान की। घर वाले उसे मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पीएम के भेज दिया।
विज्ञापन