फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: BJP workers celebrated Prime Minister Narendra Modi's birthday with great pomp

प्रतापगढ़: भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

Fri, 18 Sep 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: BJP workers celebrated Prime Minister Narendra Modi's birthday with great pomp
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कालाकांकर के कृषि विज्ञान केन्द्र ऐंठू आयोजित महिला किसान गोष्ठी मे? - फोटो : PRATAPGARH
भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए। प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

महिला मोर्चा ने सभी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में 70 से अधिक स्थानों पर फल वितरित किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योतिमा सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना विश्व के नेता भी कर रहे हैं। इस अवसर पर अंशू सिंह, सुनीता, रुचि केसरवानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अफीम कोठी में सेवा सत्ता के प्रभारी जिला मंत्री अनुराग मिश्र के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को अध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में ट्राईसाइकिल और उपकरण वितरित किए गए। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिलप्रताप सिंह ने 70 दिव्यांगजनों को कान की मशीन, बैशाखी और ट्राईसाइकिल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को सशक्त समृद्धि रूप में पूरे विश्व में स्थापित किया है। समाज में दिव्यांगजनों को नई पहचान दी है। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रधानमंत्री आज भी छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं।
उधर, सुखपालनगर स्वास्थ्य केंद्र पर मोहनगंज मंडल प्रभारी भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष ने मरीजों को फल वितरित किया। दहिलामऊ स्थित अटल भवन में भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में भारत को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है।
आज भारत का गुणगान पूरा विश्व कर रहा है। इस अवसर पर सुनील दुबे, अमित शुक्ल, अर्जुन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर गरीबों को पूड़ी-सब्जी, केला, नगर अध्यक्ष तुषार खंडेलवाल के नेतृत्व में बांटा गया ।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अनीता त्रिपाठी, रुचि केसरवानी, सुनीता श्रीवास्तव, सरोजा सिंह, किरण सोनी, प्रियंका तिवारी, बबीता निर्मल, रंजीता कौर, राम आसरे पाल, तुषार खंडेलवाल, रामजी मिश्र, बृजेश त्रिपाठी, नितिन केसरवानी आशीष श्रीवास्तव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री का जन्मदिवस धूमधाम से टक्करगंज में मनाया गया। इस अवसर पर जिलामंत्री राजेश बाल्मीकि, समाजसेवी मुन्ना चौरसिया, राहुल आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटते भाजपा जिलाध्यक्?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटते भाजपा जिलाध्यक्?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed