फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Bike stolen from ITI employee on highway

प्रतापगढ़: हाईवे पर आईटीआई कर्मचारी से बाइक लूटी

Fri, 21 Aug 2020 08:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Bike stolen from ITI employee on highway
मृतक राजकुमार सिंह। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आईटीआई कर्मचारी से बदमाशों ने असलहे के बल पर बाइक लूट ली। भोर में हुई घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। लूट की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने भी रानीगंज थाना पहुंचकर जानकारी जुटाई। मिर्जापुर जनपद के जमालपुर निवासी अलीमउद्दीन आईटीआई बिहार में अनुदेशक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

वह किसी काम से लखनऊ गया था। रात में वह लौटा और बाइक से घर के लिए निकल पड़ा। शुक्रवार भोर में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर गांव के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। रुकते ही बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने उसकी बाइक व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन



बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

शहर के बलीपुर मोहल्ले में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह आसपास के लोगों ने जब ताला टूटा देखा तो घरवालों को खबर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बलीपुर मोहल्ले की निवासी अधिवक्ता दिनकर मिश्रा का कुछ समय पहले निधन हो गया था। मकान बंद था और इसकी देखरेख उनके दामाद विरास शुक्ल करते हैं। गुरुवार कीरात घर का ताला तोड़कर चोर घुस में घुस गए। शुक्रवार की सुबह जब पड़ोस के लोगों ने घर का ताला टूटा तो इसकी सूचना दामाद विरास शुक्ल और उनकी बेटी प्रतिभा को दी। लोगों ने जब अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे जेवर व नकदी गायब थी। सामान बिखरा पड़ा था। प्रतिभा के अनुसार करीब दो लाख से अधिक की सोने की जंजीर, अंगूठी, गैस सिलेंडर समेत नकदी चोर उठा ले गए।
जहरीले जंतु के काटने से किसान की मौत
जहरीले जंतु के काटने से किसान की मौत हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही निवासी राजकुमार सिंह (37) पुत्र सुदेश्वर सिंह गुरुवार की शाम अपने धान के खेत में यूरिया का छिड़काव करने गया था। इस दौरान उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जानकारी पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह राजकुमार की सांसें थम गईं ।


घर के सामने खड़ी पिकअप का टायर खोल ले गए चोर

घर के सामने खड़ी पिकअप का टायर चोर खोल ले गए। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार निवासी सतीश चंद्र पुत्र रमेश चंद्र ऊमरवैश्य गुरुवार रात घर के सामने पिकअप खड़ी कर दी। शुक्रवार की सुबह गाड़ी के पीछे के दोनों टायर गायब थे। यह देख सतीश ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पहुंचे पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

कंधई थाने के रखहा बाजार में खड़े वाहन से चोरी हुआ पहिया।

कंधई थाने के रखहा बाजार में खड़े वाहन से चोरी हुआ पहिया।- फोटो : PRATAPGARH

 

नगर कोतवाली के बलीपुर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

नगर कोतवाली के बलीपुर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed