फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Angry village heads opened a front against Gaura BDO due to misbehavior

प्रतापगढ़ : बदसलूकी से नाराज ग्राम प्रधानों ने गौरा बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 22 Apr 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Angry village heads opened a front against Gaura BDO due to misbehavior
बदसलूकी से नाराज प्रधानों ने गौरा बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में नारेबाजी और हंगामा, बीडीओ के माफी मांगने पर हुए शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। बदसलूकी से खफा ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को गौरा बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ संगठन के बैनर तले प्रधानों ने विरोध में जमकर नारेबाजी की। बवाल बढ़ते देख खंड विकास अधिकारी ने चैंबर से निकलकर प्रधानों से माफी मांगी। तब जाकर प्रधानों का गुस्सा शांत हुआ।
गौरा ब्लॉक के बीडीओ के व्यवहार से प्रधानों में पखवारे भर से नाराजगी देखी जा रही थी। बृहस्पतिवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। सुबह नौ बजे के बाद प्रधान ब्लॉक परिसर में जुटने लगे। इधर, प्रधान संघ संगठन की ब्लाक इकाई के पदाधिकारी भी पहुुंच गए। करीब 11 बजे एकजुट प्रधानों ने बीडीओ के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। महामंत्री अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष मदन यादव, मंत्री नीशा, उदयराज सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि खंड विकास अधिकारी का व्यवहार अच्छा नहीं है। वह प्रधानों के साथ बदसलूकी करते हैं। काफी बर्दाश्त किया गया मगर, उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों ने प्रधानों को समझाने का बहुत प्रयास किया मगर, वे नहीं माने। करीब तीन घंटे तक प्रधान विरोध में धरने में पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। मामला आलाधिकारियों के पास पहुंचने लगा। बवाल बढ़ते देखकर बीडीओ को अपने चैंबर से निकलना पड़ा। वह धरनास्थल पर पहुंचे और बातचीत की लेकिन, प्रधान धरने से उठने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। ऐसे में बीडीओ ने उनसे माफी मांगी। तब जाकर कहीं उनका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन 2 मई से
प्रतापगढ़। पट्टी तहसील के अमरगढ़ बाजार में दो से तीन मई तक योग समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान 551 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आचार्य स्वतंत्रदेव कथा का वर्णन करेंगे। प्रभारी युवा योग वैज्ञानिक डॉ. इंदुप्रकाश मिश्र ने बताया कि तीन मई को सुबह 551 कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed