प्रतापगढ़ : एमएलसी के लिए अक्षय प्रताप सिंह ने किया नामांकन
विधान परिषद सदस्य के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हुआ है। दूसरे दिन शनिवार को जनसत्ता दल के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद सदस्य के नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने जनसत्ता दल से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह कुंडा विधायक राजाभैया के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
विधान परिषद सदस्य के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हुआ है। दूसरे दिन शनिवार को जनसत्ता दल के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। विकास भवन स्थित नामांकन कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल को नामांकन पत्र सौंपा।
आभूषणों के शौकीन हैं अक्षय प्रताप
विधान परिषद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी आभूषणों के शौकीन हैं। उनके पास तीन लाख 60 हजार कीमत के सोने के दो कड़े हैं। सात लाख की सोने की 20 अंगुठियों के अलावा 17 लाख के अन्य आभूषण हैं। उनके पास कुल एक करोड़ 64 लाख की ज्वेलरी है। परिवार के सदस्यों के पास भी लाखों के आभूषण हैं।
उनके पास एक राइफल व एक पिस्टल भी है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये है। उनकी पत्नी के नाम भी राइफल और एसबीबीएल गन है। जामो, लखनऊ और प्रयागराज में उनके आवास हैं। अक्षय प्रताप सिंह के पास होंडा सिटी, फार्च्यूनर और मर्सिडीज कार है। अक्षय प्रताप सिंह के पास नगद सवा लाख रुपये हैं तो उनकी पत्नी मधुरिमा सिंह के पास पौने दो लाख रुपये नकद है। विभिन्न बैंकों में छह लाख रुपये जमा हैं। 16 लाख की पालिसी भी है।