फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Afraid of bulldozer, the accused of rape surrendered, the police had made him stand in front of the house.

यूपी: पुलिस ने घर के सामने खड़ा कर दिया बुलडोजर, खौफ से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर, चर्चा में खाकी का यह तरीका

Tue, 22 Mar 2022 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 12:24 AM IST
सार

पुलिस ने बुलडोजर लाकर उसके घर के सामने खड़ा कर दिया। पुलिस ने चेतावनी दी थी अगर 24 घंटे के भीतर उसने अपने आपको पुलिस के हवाले नहीं किया तो घर गिरा दिया जाएगा। घर ढहाए जाने की आशंका से भयभीत आरोपी ने सरेंडर ़कर दिया।

विज्ञापन
Pratapgarh: Afraid of bulldozer, the accused of rape surrendered, the police had made him stand in front of the house.
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना ने घर पर बुलडोजर चलने के भय से पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने बुलडोजर लाकर उसके घर के सामने खड़ा कर दिया। पुलिस ने चेतावनी दी थी अगर 24 घंटे के भीतर उसने अपने आपको पुलिस के हवाले नहीं किया तो घर गिरा दिया जाएगा। घर ढहाए जाने की आशंका से भयभीत आरोपी ने सरेंडर ़कर दिया। पुलिस का यह तरीका क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं योगी सरकार में बुलडोजर का खौफ लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
विज्ञापन

 

प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बने शौचालय में शनिवार की भोर में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ढूंढ रही थी। रेलवे प्रशासन और रेलवे की पुलिस भी उसकी खोजबीन कर रही थी. वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। दबाव अधिक होने के कारण पुलिस किसी भी दशा में उसे गिरफ्तार करने के लिए मशक्कत कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस ने आरोपी के घर के सामने रविवार की रात में बुलडोजर खड़ा कर दिया। चेतावनी भी दी कि यदि वह 24 घंटे के भीतर सरेंडर नहीं करता है तो उसका मकान ध्वस्त कर दिया जाएगा। पुलिस की यह तरकीब काम कर गई और आरोपी शुभम के भंगवा चुंगी पर खड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

Pratapgarh: Afraid of bulldozer, the accused of rape surrendered, the police had made him stand in front of the house.
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : प्रतापगढ़

क्या था पूरा मामला 
अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शुक्रवार की रात अपने पति के साथ अहमदाबाद जाने के लिए घर से निकली। परिवार का एक युवक भी उनके साथ था। तीनों रात में मुसाफिरखाना पहुंचे। उन्हें भोर में प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़नी थी।

प्रयागराज से उनकी अहमदाबाद की ट्रेन थी। रात करीब बारह बजे विवाहिता का पति खाना लेने के लिए निकला। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा। इस बीच विवाहिता शौच के लिए शौचालय की खोजबीन करने लगी। उसका आरोप है कि वाहन स्टैंड के पास मिले एक युवक ने उसे रेलवे के सुलभ शौचालय की चाबी देते हुए भेज दिया।

जैसे ही वह ताला खोलकर भीतर घुसी कि पीछे से वह युवक भी आ गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकाते हुए आरोपी युवक बाहर निकल आया। कुछ देर बाद विवाहिता को खोजते हुए परिवार का युवक पहुंचा। उसकी आपबीती सुनकर उसने आरोपी युवक को दबोच लिया।

इस दौरान वहां भीड़ जुट गई। इस बीच आरोपी युवक के साथी पहुंच गए। वे विवाहिता के साथ आए युवक को पीटने लगे। मौका पाकर आरोपी युवक भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता घर लौट गई। उसने गड़वारा पुलिस चौकी पर शिकायत की। वहां से उसे रेलवे स्टेशन भेज दिया गया। बाद में उसने नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed