{"_id":"5df67c7d8ebc3e87b17f4638","slug":"pratapgarh-administration-finally-succumbed-to-pressure-from-lawyers-sdm-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: आखिरकार वकीलों के दबाव में झुका प्रशासन, हटाए गए एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: आखिरकार वकीलों के दबाव में झुका प्रशासन, हटाए गए एसडीएम
Mon, 16 Dec 2019 12:03 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं के आंदोलन के आगे प्रशासन को आखिरकार झुकना ही पड़ गया और एसडीएम मोहनलाल गुप्ता कुंडा को हटा दिया गया। उनकी जगह पर अब जलरंजन चौधरी को चार्ज दिया गया है। इस बाबत जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने आदेश भी जारी कर दिया है। 18 दिनों से तहसील में में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल अब शायद खत्म हो जाएगी। हड़ताल के कारण वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
तहसील के अधिवक्ताओं पर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके चलते अधिवक्ता आक्रोशित हो गए थे। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील में पूर्ण तालाबंदी करने के साथ ही गेट पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। अधिवक्ताओं का आरोप था कि एसडीएम की कार्यशैली ठीक नहीं थी। वह आए दिन अधिवक्ताओं पर टिप्पणी करते थे।
काम करने में आनाकानी करने के साथ ही मामलों को उलझा देते थे। इसके चलते अधिवक्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि शनिवार रात में ही एसडीएम के ट्रांसफर होने की सूचना मिल गई थी। लेकिन इसकी पुष्टि रविवार को हुई। एसडीएम के स्थानांतरण से आम लोगों ने भी हड़ताल खत्म होने की आशा में खुशी जताई है।