{"_id":"5f6656108ebc3e2ed9265a00","slug":"pratapgarh-a-cyclist-dies-in-a-car-accident-pratapgarh-news-ald2867538113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन
कोहडौर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मृतक सुरेश। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
फोटो-
कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
कोहड़ौर-कांधरपुर मार्ग पर लौली मोती का पुरवा मोड़ के करीब हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मकूनपुर। कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी सुरेश कुमार पाठक उर्फ नन्हकऊ (33) पुत्र गौरीशंकर क्षेत्र के शिवपुर कला के रहने वाले विष्णु कुमार की कार चलाता था। शुक्रवार को विष्णु की बेटी को लेकर वह इलाज कराने पीजीआई लखनऊ गया था। देर रात वह लौटा। विष्णु के घर कार खड़ी करने के बाद वह साइकिल लेकर घर जा रहा था। कोहड़ौर-कांधरपुर मार्ग पर लौली मोती का पुरवा मोड़ के करीब बेकाबू कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे सुरेश साइकिल समेत सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल सुरेश दर्द से कराहता रहा। रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। चालक कार छोड़कर भाग निकला। इस बीच एक राहगीर उधर से गुजरा। उसकी नजर कार व साइकिल पर पड़ी। देखा तो गड्ढे में सुरेश पड़ा था। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस बीच गांव के प्रधान के पिता की अंत्येष्टि से ग्रामीण लौट रहे थे। वे लोग भी मौके पर रुक गए। सुरेश के परिजन भी साथ में मौजूद थे। शव की शिनाख्त होने के बाद वह बिलखने लगे। मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दिनेश ने पुलिस को अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सुरेश की एक दस साल की बेटी व सात साल का बेटा है।

कोहडौर के रामापुर में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH