{"_id":"5df14b3d8ebc3e87c93318eb","slug":"pratapgarh-a-cock-was-made-to-run-away-after-commenting-on-the-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: छात्रा पर अश्लील कमेंट कर भाग रहे मनचले को बनाया मुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: छात्रा पर अश्लील कमेंट कर भाग रहे मनचले को बनाया मुर्गा
Thu, 12 Dec 2019 01:32 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूराे, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
मनचलों की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली के सिटी प्रतापगढ़ में छात्रा के ऊपर अश्लील कमेंट कर भाग रहे मनचले को पुलिस ने दबोचकर मुर्गा बनाकर सजा दी। जबकि शहर में मनचलों पर कार्रवाई के नाम पर छात्रों के साथ पुलिस मनमानी करती रही। रेलवे स्टेशन से तीन युवकों को पुलिस उठाकर कोतवाली ले आई। वे पढ़ने वाले युवक थे। एमडीपीजी कालेज के बाहर खड़े मनचले भाग निकले। पुलिस छात्रों पर रौब दिखाती रही।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार की रात मीटिंग के दौरान विवेचनाओं की गुणवत्ता के साथ निस्तारण व एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा मनचलों के खिलाफ कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ ही एंटी रोमियो पुलिस टीम मनचलों के ऊपर कार्रवाई के लिए निकली। रेलवे स्टेशन पर पहुंची पुलिस युवक व युवतियों से पूछताछ करती रही।
इस दौरान तीन पढ़ने वाले युवकों को पुलिस कोतवाली उठा लाई। एमडीपीजी कालेज के पास पुलिस पहुंची। मनचले पुलिस को देखते ही भाग निकले। छात्रों को पकड़कर पुलिस पूछताछ करती रही। शहर में घूमने वाली एंटी रोमियो पुलिस टीम मनमानी करती नजर आई।
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज संवाददाता के अनुसार सिटी स्थित कालेज के करीब छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसकर भाग रहे मनचले को लोगों ने दबोच लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उसे हिदायत देने के साथ ही मुर्गा भी बनाया। क्षमायाचना के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई से मनचलों से अधिक छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।