फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 850 screenings held in Rohada, Superintendent took over

Pratapgarh: रोहाड़ा में 850 की हुई स्क्रीनिंग, अधीक्षक ने संभाला मोर्चा

Fri, 29 May 2020 08:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 May 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: 850 screenings held in Rohada, Superintendent took over
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
बाप-बेटी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रोहाड़ा गांव में डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की गई है। गांव में दहशत को देख अधीक्षक ने टीम के साथ ग्रामीणों की जांच पड़ताल को खुद मोर्चा संभाला। पुलिस ने गांव आने जाने वाले सभी रास्तों को सील करते हुए आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन

 

Pratapgarh: 850 screenings held in Rohada, Superintendent took over
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
लालगंज कोवताली के रोहाड़ा में ग्राम प्रधान के घर गैर जनपद के रहने वाले बाप-बेटी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। दहशत को देखते हुए ग्रामीणों की जांच पड़ताल के लिए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी। शुक्रवार को लालगंज सीएचसी में अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की टीमाें के साथ डोर टू डोर 854 ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh: 850 screenings held in Rohada, Superintendent took over
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
गांव में 32 संदिग्ध लोगाें का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया। ग्रामीणों में कोरोना की दहशत कम करने के लिए अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया। उन्होंने बताया कि घबराने की जरूरत किसी को नही है। उधर, प्रशासन के निर्देश पर रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी कृष्ण मोहन पांडेय ने रोहाड़ा गांव की सभी सीमाओं को सील कर दिया है।
विज्ञापन

Pratapgarh: 850 screenings held in Rohada, Superintendent took over
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रास्तों पर पुलिस का पहरा बैठाते हुए आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। वहीं खंड विकास अधिकारी चंदन देव पांडेय व एडीओ पंचायत राजेश तिवारी भी शुक्रवार को गांव में सफाई कर्मियों के साथ डटे रहे। बीडीओ की देखरेख में गांव में सभी सार्वजनिक स्थलों व कई घरों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed