फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 52 infected including Kalankankar Block Chief and Lalganj CHC Superintendent

प्रतापगढ़: कालाकांकर ब्लाक प्रमुख व लालगंज सीएचसी अधीक्षक समेत 52 संक्रमित

Sat, 05 Sep 2020 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: 52 infected including Kalankankar Block Chief and Lalganj CHC Superintendent
रानीगंज तहसील में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दवा का छिड़काव करते कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
कालाकांकर ब्लाक प्रमुख व लालगंज सीएचसी अधीक्षक समेत 52 संक्रमित
विज्ञापन

बाघराय थाने के दो सिपाहियों व रानीगंज तहसील के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
दो दिन बंद रहेगी रानीगंज तहसील, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2080
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर कालाकांकर ब्लाक प्रमुख व लालगंज सीएचसी अधीक्षक समेत 52 लोग संक्रमित मिले। बाघराय थाने के सिपाही व रानीगंज के तहसीलकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2080 पहुंच गई है। 31 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। सैनिटाइजेशन के लिए रानीगंज तहसील दो दिनों के लिए बंद रहेगी।
सितंबर माह में भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को कालाकांकर के ब्लाक प्रमुख बीएन सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद ब्लाक कार्यालय में हड़कंप मच गया। उन्होंने अपने करीबियों व संपर्क में आने वाले लोगों को सचेत करते हुए जांच कराकर घर में आइसोलेट होने को कहा है। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी संक्रमित मिले। वहीं दूसरी ओर लालगंज में शुक्रवार को कुल 53 लोगों की जांच हुई। जिसमें सीएचसी अधीक्षक लालगंज डा. अरविंद गुप्ता, लालगंज का एक विद्युतकर्मी व भेभौरा का युवक संक्रमित निकला। रानीगंज तहसील के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जिसके बाद तहसील में हड़कंप मचा रहा। रानीगंज तहसील को सैनिटाइज करने के लिए दो दिन बंद रखा जाएगा। कोषागार कार्यालय का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है। अब कार्यालय के सभी कर्मचारियों की जांच होगी। बाघराय में 36 लोगों की जांच हुई। इसमें बाघराय थाने के दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को लक्षण न होने के कारण होम आइसोलेट कर दिया गया। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना के 52 मरीज मिले हैं। अधिकांश संक्रमित लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। इन लोगों के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट-------
लालगंज सीएचसी भी रहेगी बंद
लालगंज सीएचसी भी दो दिनों के लिए बंद रहेगी। अधीक्षक के संक्रमित मिलने के बाद दो दिनों तक परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। अब सोमवार को ही अस्पताल खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वॉट टीम के सिपाही का इंतकाल, पुलिसकर्मियों में शोक
प्रतापगढ़। पुलिस विभाग को 15 दिन के भीतर दूसरा झटका लगा है। स्वॉट टीम के प्रभारी अजय सिंह की कोरोना से मौत के बाद साथ काम करने वाले सिपाही सरफराज खान की अचानक तबियत खराब हो गई। दो बार कोरोना जांच के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जानकारी के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए कानपुर लेकर चले गए। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कई दिनों तक वेंटीलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार की सुबह सरफराज ने आखिरी सांस ली। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले से पुलिसकर्मियों को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भेजा।

प्रयोगात्मक परीक्षा 10 सितंबर को
प्रतापगढ़। बद्री नारायण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय सकरौली मादूपुर में बीए प्रथम वर्ष भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी। मीडिया प्रभारी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को मास्क और सैनिटाइजर लेकर कॉलेज आना होगा।

मीरा भवन स्थित बैंक में प्रबंधक के कोरोना पाजटिव आने के बाद बंद गेट पर भीड़ लगाये ग्राहक।

मीरा भवन स्थित बैंक में प्रबंधक के कोरोना पाजटिव आने के बाद बंद गेट पर भीड़ लगाये ग्राहक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed