{"_id":"5f513e988ebc3ea3f62e4357","slug":"pratapgarh-49-new-cases-of-corona-data-of-patients-reached-over-two-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh Corona News: कोरोना के 49 नए केस, दो हजार के पार पहुुंचा मरीजों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh Corona News: कोरोना के 49 नए केस, दो हजार के पार पहुुंचा मरीजों का आंकड़ा
Fri, 04 Sep 2020 05:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Sep 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratagarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर 49 नए केस सामने आए। इससे जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो हजार के पार पहुंच गई है। अब तक 31 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
जिले में बृहस्पतिवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा। शहर के बलीपुर, चिलबिला, अचलपुर में एक-एक मरीज मिले। लालगंज तहसील के संड़वा दुबान में एक महिला संक्रमित मिली। कुंडा सीएचसी की टीम ने 59 लोगों की जांच की।
इनमें पांच लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिसमें मऊदारा व करेंटी के दो लोग शामिल हैं। शिवपुर मोहल्ले के बुजुर्ग के साथ ही करेंटी व शहाबपुर के एक-एक युवक भी संक्रमित मिले हैं। पट्टी सीएचसी में हुई जांच में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
जिसमें दो कस्बे के रहने वाले हैं। लबेदा गांव के प्रधान भी संक्रमित हो गए हैं। वह पट्टी के प्रधान संघ अध्यक्ष भी हैं। इससे करीबी पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मचा हुआ है। अजुर्नपुर का युवक भी संक्रमित निकला। बाबा बेलखरनाथ सीएचसी पर हुई जांच में एक युवक व महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों जगदीशगढ़ के रहने वाले हैं। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि जांच तेज होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोग तेजी से रिकवर भी हो रहे हैं।