{"_id":"5f5142de8ebc3e615f6f19d9","slug":"pratapgarh-35-thousand-to-get-hands-of-daughters-yellow-pratapgarh-news-ald285310032","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : बेटियों के हाथ पीले करने के लिए मिलेंगे 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : बेटियों के हाथ पीले करने के लिए मिलेंगे 35 हजार
विज्ञापन
Pratapgarh: 35 thousand to get hands of daughters yellow
मजदूरों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए शासन की ओर से 35-35 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इस धनराशि से मजदूर अपनी बेटियों की शादी कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सामूहिक विवाह कार्यक्रम नहीं आयोजित किए जाएंगे।
लॉकडाउन में बेरोजगार हुए मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। उनकी बेटियों की शादी के लिए सरकार मदद करेगी। व्यक्तिगत शादी अनुदान के तौर पर उन्हें 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। अनुदान का लाभ वही मजदूर उठा सकेंगे, जो श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। हालांकि शासन ने श्रम विभाग के सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर रोक लगा रखी है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 65-65 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने इस वर्ष सामूहिक विवाह योजना को स्थगित कर दिया है।
जिन मजदूरों ने विभाग में रजिस्ट्रेशन करा रखा है, उनकी बेटियों की शादी के लिए 35-35 हजार रुपये व्यक्तिगत शादी अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। बेटी की उम्र 18 वर्ष और दूल्हे की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
डा. महेंद्र प्रताप सिंह , श्रम प्रवर्तन अधिकारी