फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgad: Old man injured in fighting

प्रतापगढ़: मारपीट में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम

Tue, 01 Sep 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pratapgad: Old man injured in fighting
जमीन के विवाद के दौरान हुई मारपीट के दौरान वृद्ध घायल हो गया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उधर, पीड़ित की हालत खराब हुई और वह पुन: अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन

इधर पुलिस ने उसके मुकदमे से हत्या के प्रयास की धारा को हटाते हुए मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी। सोमवार की शाम वृद्ध की एसआरएन में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे रेवतीराम रामनगर गांव निवासी अशोक कुमार शुक्ला का उनके पड़ोसियों से विवाद हो गया था। इस दौरान उसके पड़ोसियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उन्हें पीकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से माने की धमकी व गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कराया था। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वह बेली अस्पताल में अपना सीटी स्कैन कराकर लौटे तो फिर तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें एसआरएन में भर्ती करा कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था।
इधर, पुलिस ने उनके मुकदमे से हत्या के प्रयास की धारा हटाकर चार्जशीट फाइल कर दी। इस बारे में परिजनों ने जब महेशगंज एसओ से मिलकर गिरफ्तारी की बात की तो उन्होंने बताया कि इसमें हत्या के प्रयास का मामला नहीं बनता है। परिजनों का कहना था कि आरोपी खुलेआम उनके परिवार को धमकाते घूम रहे हैं। सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान एसआरएन में वृद्ध अशोक कुमार शुक्ला की मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने पर भी गिरफ्तारी नहीं कर रही पुलिस
महेशगंज थाना क्षेत्र के ही शेखपुर चौरास में 13 अगस्त को जमीन के विवाद में मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पशुपतिनाथ मिश्र की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों पर हत्या के प्रयास, मारपीट, गालीगलौज व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें गंभीर रूप से घायल पशुपतिनाथ मिश्र का इलाज अब भी प्रयागराज में चल रहा है। इधर परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा तो पुलिस आरोपियों की ही मदद करने में जुट गई। पूछने पर एसओ महेशगंज राकेश कुमार ने कहा कि इस मामले में भी हत्या के प्रयास का मामला नहीं बन रहा है। इसके चलते गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। महेशगंज एसओ की इस गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली के चलते एक वृद्ध की जान चली गई तो दूसरा अस्पताल में पड़ा हुआ है। इसके बाद भी पुलिस की आंख नहीं खुल रही है।

जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुसुवापुर बाजार निवासी उदय राज सरोज (26) पुत्र स्व. मैकूलाल सरोज रविवार की रात में सो रहा था। भोर में उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे झाड़-फूंक व इलाज के लिए भवानीगंज ले गए। वहां से लाभ नहीं मिलने पर वह उसे लेकर संग्रामगढ़ सीएचसी गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed