फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgad: ineligible to administer, thatch to remain

प्रतापगढ़: प्रशासन की नजर में अपात्र, रहने के लिए छप्पर

Sun, 23 Aug 2020 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pratapgad: ineligible to administer, thatch to remain
मंगरौरा ब्लाक के रत्नाकरपुर गांव में छप्पर पर पालीथिन डाल कर रहने को मजबूर बुजुर्ग दम्पति। - फोटो : PRATAPGARH
प्रशासन की नजर में दंपती आवास योजना के लिए अपात्र हैं, लेकिन रहने के लिए सिर पर छप्पर है। हालात ये है कि गरीब परिवार का नाम आवास की प्रतीक्षा सूची में भी नहीं है। हालांकि अफसरों की नजर में अब जिले में कोई आवास का पात्र नहीं है।
विज्ञापन

दंपती का आरोप है कि सर्वे के दौरान उनसे आवास के लिए रिश्वत मांगी गई, उनके पास देने के लिए रुपये नहीं थे। इसी कारण आवास नहीं मिल सका।
मंगरौरा विकास खंड के सगरा ग्राम पंचायत के रत्नाकरपुर गांव में सड़क के किनारे रामदौड़ पाल छप्परनुमा घर में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा शहर कमाने गया था, मगर लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन

एक बेटा शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है, मगर वह गांव नहीं आता है। वृद्ध दंपती अब मजदूरी करने में अक्षम हैं। रामदौड़ का कहना है कि ग्राम प्रधान से कई बार आवास के लिए फरियाद की, मगर कोई सुुनवाई नहीं हुई। एक बार ब्लाक से कोई कर्मचारी सर्वे करने आया था। उसने आवास के एवज में रुपये की मांग की। मगर उनके पास रिश्वत देने के लिए रुपये नहीं थे। ऐसे में उनका नाम न तो प्रतीक्षा सूची में डाला गया और न ही आज तक आवास मिला। लॉकडाउन के दौरान मिलने वाला राशन ही जीवन का सहारा बना हुआ है। बीडीओ निशा त्रिपाठी ने बताया कि मेरी जानकारी में यह प्रकरण नहीं है। सोमवार को जांच कराकर आवास मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंसा पट्टी के प्रधान को गोली मारने की धमकी
सरकारी जमीन पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने वाले प्रधान को गोली मारने की धमकी मिली है। पीड़ित प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंसापट्टी ग्राम प्रधान रामप्यारे प्रजापति गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि शनिवार को गांव के ही दबंग शोएब अख्तर उर्फ राजा पुत्र मोहम्मद मूसा, मोहम्मद इंशा पुत्र अख्तर अली अपने आठ साथियों के साथ पहुंचा और प्रधान से निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। धमकी दी कि अगर निर्माण नहीं रुका तो तुम्हें गोली से उड़ा दूंगा। ग्राम प्रधान में कोतवाली पट्टी में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed