फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgad: Husband jumped into drain after dispute with wife

प्रतापगढ़: पत्नी से विवाद के बाद पति ने नाले में कूदकर जान दी

Wed, 26 Aug 2020 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pratapgad: Husband jumped into drain after dispute with wife
संग्रामगढ़ थाने में हत्यारोपी बेटे मिथुने के साथ पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
मायके जाने को लेकर पति पत्नी में विवाद होने लगा। पत्नी मायके जाने के लिए तैयार थी तो पति उसे जाने से रोक रहा था। पत्नी के नहीं मानने पर उसने दुअर नाले में छलांग लगा दी। शोरशराबे पर लोग जुटे, लेकिन तेज बहाव में उसका पता नहीं चला। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने नाले से उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के चैनी का पुरवा पुरनेममऊ गांव निवासी रमेश पटेल (35) पुत्र शत्रुघ्न की पत्नी मंगलवार की दोपहर मायके जाने की जिद कर रही थी। वह उसे मायके जाने से मना कर रहा था। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पत्नी रुकने के लिए तैयार नहीं हुई तो वह नाराज होकर गांव के बगल से गुजरे दुअर नाले में कूद गया। आसपास के लोगों ने उसे नाले में कूदते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शाम करीब छह बजे काफी प्रयास के बाद उसका शव मिला।
विज्ञापन

शराब के लिए सौ रुपये न देने पर बेटे ने किया मां का कत्ल
शराब पीने के लिए सौ रुपये न देने पर कलियुगी बेटे ने ही मां की हत्या कर दी। बुखार से पीड़ित बेटे के इलाज के लिए पति की चाय-पान की दुकान से सौ रुपये लेकर आई महिला से बेटा शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न देने पर उसके सिर पर लकड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को जेल भेज दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार निवासी दीनानाथ शुक्ला ने बड़ी नहर के पुल पर चाय-पान की दुकान खोल रखी है। बीते रविवार को दीनानाथ की पत्नी राजकुमारी (52) बेटे मिथुन के इलाज के लिए दुकान से सौ रुपये लेकर घर गई थी। मिथुन को बुखार आ रहा था। वह उसके लिए दवा लेना चाहती थी
काफी देर तक वह दुकान पर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका शव बाबागंज सहकारी संघ के खंडहर में मिला था। वहां दरवाजे का एक पुराना चौखट पाया गया था। जिसमें खून लगा था। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद संग्रामगढ़ पुलिस ने मृतक महिला के तीसरे नंबर के पुत्र मिथुन को संदिग्ध पाया और उसे हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान मिथुन टूट गया और उसने पूरी घटना बता दी। मंगलवार को संग्रामगढ़ पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक राजकुमारी अपने पति से 100 रुपये मांगकर बेटे मिथुन के लिए दवा लेना चाहती थी।
उधर, मिथुन ने सुबह से शराब पी रखी थी। वह मां से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। राजकुमारी ने रुपये देने से मना कर दिया और सहकारी संघ के खंडहर के पास लगे मिर्च तोड़ने चली गई। उधर, उसे खोजते हुए मिथुन पहुंचा तो वह उसे देखकर खंडहर में छिपने का प्रयास करने लगी। मिथुन उसे खोजते हुए खंडहर में पहुंचा और रुपये मांगने लगा। इस दौरान उसके बार-बार मना करने से वह नाराज हो गया और जर्जर दरवाजे की चौखट से उस पर वार कर दिया। उसके एक ही वार से वह ढेर हो गई। बाद में मिथुन ने अपने पिता और भाइयों से बताया कि उसकी मां की किसी ने हत्या कर दी है और लाश पड़ी है। आरेाप लगाया कि उसे बाजार के ही एक युवक ने मारा है। सीसीटीवी फुटेज से वह पकड़ा में आ गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बाघराय थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में सोमवार को खेत की तरफ रास्ता जाने को लेकर सचिन सिंह व शैलेंद्र कुमार सिंह के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल पड़े। देखते देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से शैलेंद्र कुमार सिंह व दूसरे पक्ष से सचिन सिंह को चोटें आई। घटना में शैलेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि विपक्षियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रायपुर के पूर्व प्रधान रामेंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सचिन सिंह, शुभम सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रमोद सिंह, अभय सिंह समेत सात लोगों के विरुद्ध बलवा, घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ सहित लाकडाउन के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक अन्य मामले में बूढ़ेपुर गांव में पुरानी रंजिश केा लेकर गांव के राजकुमार ने उमाशंकर मिश्र को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उमाशंकर मिश्र को सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया है। उमाशंकर मिश्र की तहरीर पर गांव के ही राजकुमार पुत्र शिव दुलारे के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हथिगवां के चैनी का पुरवा गांव के पास दुअर नाले में युवक के कूदने की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़।

हथिगवां के चैनी का पुरवा गांव के पास दुअर नाले में युवक के कूदने की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed