फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgad: fishing net put, pulled son's body

प्रतापगढ़: मछली पकड़ने को डाला जाल, खींचा तो निकला बेटे का शव

Thu, 12 Dec 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pratapgad: fishing net put, pulled son's body
लालगंज कोतवाली के बरीबोझ राजा का पुरवा सई नदी में किशोर का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
सई नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक किशोर डूब गया। इससे अनजान पिता कुछ दूरी पर मछली पकड़ने के लिए जाल लगाकर बैठा रहा। शाम को जाल में मछली की जगह बेटे का शव फंसा देख वह बिलख पड़ा और बेहोश होकर नदी के किनारे गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के बरीबोझ राजा का पुरवा निवासी राहुल वर्मा (17) बुधवार की सुबह अपने पिता रघुुनाथ वर्मा के साथ मछली मारने गया था। मछली मारने के दौरान वह आगे चला गया। बहाव की ओर उसके पिता ने जाल लगा दिया। पिता व बेटा करीब सौ मीटर की दूरी पर मछली पकड़ रहे थे। मछली पकड़ने के दौरान अचानक राहुल नदी में डूब गया।
विज्ञापन

जिसकी पिता को भनक तक नहीं लगी। नदी के किनारे मौजूद लोग भी अंजान रहे। शाम को रघुनाथ जाल निकालने लगा। दूसरे लोगों की मदद से जाल को बाहर निकाला। नदी के किनारे पर जाल आते ही रघुनाथ के होश उड़ गए। जाल में बेटे राहुल की लाश फंसी थी। यह देख वह रोते हुए बेहोश होकर गिर पड़ा। यह खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। नदी के तट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।

लालगंज कोतवाली के बरीबोझ राजा का पुरवा सई नदी में किशोर का शव मिलने के बाद जुटी भीड़।

लालगंज कोतवाली के बरीबोझ राजा का पुरवा सई नदी में किशोर का शव मिलने के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed