फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratagarh news, today news

Pratapgarh News: कछुए की चाल से धीमी पुल निर्माण की गति, साढ़े चार बाद भी काम अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
pratagarh news, today news
जिले के तीन पुल की निर्माण गति कछुए की चाल से भी धीमी है। पांच साल पहले अगस्त 2020 में इन पुलों का निर्माण शुरू हुआ। जो अभी तक चल ही रहा है। इसमें से दो पुलों का निर्माण तो पूरा हो गया है, लेकिन डामरीकरण न होने से राहगीर मिट्टी और गिट्टी से भरे रास्ते पर सफर कर रहे हैं। सेतु निर्माण निगम की लापरवाही को देखते हुए तत्कालीन डीएम संजीव रंजन ने नोटिस भी थमा दिया था। उसके बाद भी सेतु निगम मन माफिक काम कर रहा है।
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष पहले शासन ने सई नदी स्थित लिलौरी घाट, बारघाट, खजुरी घाट, बहुचरा, तेजगढ़, तुला राम का पुरवा, जिरियामऊ, ताला समेत नौ पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी थी। अगस्त 2024 में पुल निर्माण कार्यों की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विनय कनौजिया, अधीक्षण अभियंता फतेहपुर व अधीक्षण अभियंता सुल्तानपुर की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। उन्होंने निरीक्षण में काम की गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत कुमार को कार्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाते हुए जवाब-तलब किया। शासन के दबाव में छह पुलों का निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया। लेकिन, जिरियामऊ, लिलौरी घाट और ताला पुल का निर्माण अभी भी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिलौरी और जिरियामऊ पुल को बस बना दिया गया। पुल का न तो डामरीकरण हुआ न ही सौंदर्यीकरण। मार्ग पर बिखरीं गिट्टियां हादसे को दावत दे रही हैं। डीएम रहे संजीव रंजन भी छह दिन पहले ही सेतु निगम को नोटिस थमाया था।
पुल न बनने से राहगीर परेशान
ताला स्थित सई नदी पर पुल नहीं बनने से जाफरपुर, चक मझानीपुर, राजापुर, ओझला समेत करीब 15 हजार की आबादी परैया नाले पर बने लोहे के अस्थायी पुलिया जाने को मजबूर है। पड़री जबर की प्रधान मर्जिया बानो और राजापुर के प्रधान नौशाद ने बताया कि 50 मीटर पुल निर्माण का कार्य शेष है।

प्रत्येक पुल के लिए करीब 12 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हुआ है। छह पुलों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। तीन पुलों का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। मार्ग पर काली सड़क का निर्माण करना शेष है। फरवरी तक इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। - प्रशांत सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article